फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Stenographer Recruitment 2023, Last date to apply for 277 post, register now at upsssc.gov.in

Stenographer Bharti: यूपी में स्टेनोग्राफर पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि कल, लाख रुपये तक होगा वेतन; जल्दी करें

Sun, 05 Nov 2023 05:18 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 05 Nov 2023 05:18 PM IST
सार

UPSSSC Stenographer 2023: यूपी में स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSSSC Stenographer Recruitment 2023, Last date to apply for 277 post, register now at upsssc.gov.in
UPSSSC Stenographer - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSSSC Stenographer Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ चल रही स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया कल समाप्त होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, फटाफट कर दें। आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। विस्तृत जानकारी खबर में आगे बताई गई है।

विज्ञापन

कल आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन प्रक्रिया 17 अक्तूबर 2023 से शुरू हुई थी और आवेदन करने की आखिरी तारीख कल, यानी 06 नवंबर 2023 है। जो उम्मीदवार यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UP PET 2022) में शामिल हुई थे, उनके स्कोरकार्ड जारी कर दिए गए हैं और वे स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSSSC Recruitment आयुसीमा

स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त संस्थान से कोई परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा, हिन्दी टाइपिंग भी आनी चाहिए।

विज्ञापन

UPSSSC Recruitment आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीएच (द्विव्यांग) श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में ग्रेड पे 2800 लेवल 5 के तहत 29200 रुपये से 93200 तक वेतन दिया जाएगा।

Stenographer Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिख रहे पंजीकरण लिंक पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करें।
  • रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और फीस जमा करें।
  • अब फॉर्म को सबमिट कर दें और पेज को डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed