फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Recruitment 2026 Begins Today for 1829 Auditor and Assistant Accountant Posts, Check details here

UPSSSC: यूपी में 1829 सरकारी नौकरियां, ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट पदों पर आवेदन शुरू, जानें पात्रता मानदंड

Tue, 14 Jul 2026 06:23 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 14 Jul 2026 06:23 PM IST
सार

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार के 1829 पदों पर भर्ती के लिए आज 14 जुलाई 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 3 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPSSSC Recruitment 2026 Begins Today for 1829 Auditor and Assistant Accountant Posts, Check details here
UPSSSC Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UPSSSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने बड़ी भर्ती निकाली है। आयोग ने राज्य के अलग-अलग सरकारी विभागों और संस्थानों में लेखा परीक्षक (ऑडिटर) और सहायक लेखाकार के कुल 1829 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 14 जुलाई 2026 से शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 में हिस्सा लिया था और निर्धारित शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।

विज्ञापन

कब तक भर सकते हैं फॉर्म?

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 3 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 3 अगस्त ही निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन पत्र में किसी प्रकार की गलती होने पर उम्मीदवारों को 10 अगस्त 2026 तक संशोधन का मौका मिलेगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रम तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 14 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026


 

किस विभाग में कितने पद?

यह भर्ती उत्तर प्रदेश सरकार के कई विभागों, निगमों और संस्थानों में की जाएगी। सबसे अधिक पद उत्तर प्रदेश आंतरिक लेखापरीक्षा एवं लेखा निदेशालय और नगर निगम निदेशालय में हैं। कुल रिक्त पदों की संख्या 1829 है। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

 
विभाग पद का नाम रिक्तियां
उत्तर प्रदेश आंतरिक लेखापरीक्षा एवं लेखा निदेशालय सहायक लेखाकार 609
नगर निगम निदेशालय, उत्तर प्रदेश सहायक लेखाकार 600
यूपी आवास एवं विकास परिषद सहायक लेखाकार 156
स्थानीय निधि लेखापरीक्षा परीक्षा निदेशालय (सामान्य) लेखा परीक्षक 148
स्थानीय निधि लेखापरीक्षा परीक्षा निदेशालय (विशेष) लेखा परीक्षक 14
यूपी वन निगम सहायक लेखाकार 67
नगर निगम निदेशालय, उत्तर प्रदेश लेखा परीक्षक 60
यूपी राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड सहायक लेखाकार 82
उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड (विशेष) सहायक लेखाकार 4
गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद सहायक लेखाकार 4
विभिन्न विश्वविद्यालय और कॉलेज सहायक लेखाकार/लेखा परीक्षक विभिन्न
उद्योग विकास विभाग (सामान्य) सहायक लेखाकार 68
उद्योग विकास विभाग (विशेष) सहायक लेखाकार 1

 

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

सहायक लेखाकार पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय में स्नातक यानी बीकॉम की डिग्री होनी चाहिए।

इसके अलावा, लेखांकन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी इस पद के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 'ओ' लेवल कंप्यूटर डिप्लोमा होना भी जरूरी है।

वहीं, लेखा परीक्षक यानी ऑडिटर पद के लिए उम्मीदवार का बीकॉम या उसके समकक्ष डिग्रीधारी होना अनिवार्य है। इसके साथ ही 'ओ' लेवल कंप्यूटर डिप्लोमा और लेखाकार स्तर के लेखांकन का ज्ञान होना भी जरूरी है।

आयु सीमा क्या है?

आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

PET-2025 उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका

चूंकि यह भर्ती PET-2025 के स्कोर के आधार पर होनी है, इसलिए पिछले साल परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी हासिल करने का बड़ा अवसर है। ऐसे में पात्र अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे बताए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • PET-2025 से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसके बाद उम्मीदवार को अपनी पसंद के पद का चयन करना होगा।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें। 
  • इसके बाद फॉर्म को अंतिम रूप से जमा किया जा सकेगा।


आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed