फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET Lekhpal Recruitment 2021: After how many days after the PET event, the notification for Lekhpal recruitment will be released, know what is the latest update-safalta

UPSSSC PET Lekhpal Recruitment 2021 : PET आयोजन के कितने दिनों बाद जारी होगा लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

Tue, 24 Aug 2021 09:37 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 24 Aug 2021 09:37 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए नवंबर माह में परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है और इसके लिए आयोग जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

विज्ञापन
UPSSSC PET Lekhpal Recruitment 2021: After how many days after the PET event, the notification for Lekhpal recruitment will be released, know what is the latest update-safalta
upsssc - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में इस वक्त हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है और निकट भविष्य में कई अन्य पदों पर भी भर्ती निकलने वाली है। इन भर्तियों में से जिस भर्ती का अभ्यर्थी सबसे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वो है लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती। इस भर्ती का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है और UPSSSC ने इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। UPSSSC द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन नवंबर 2021 में किया जाना है। साथ ही अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और बेहतर तैयारी के लिए किताबों की खोज में हैं, तो आप सफलता के फ्री ई-बुक्स की सहायता ले सकते हैं। इन ई-बुक्स को आपकी सहायता के लिए विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है।

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

UPSSSC ने लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान तो कर दिया है।लेकिन इसके लिए नोटिफिकेशन कब जारी किया जाएगा, इस  संबंध में आयोग ने अभी तक कोई सूचना नहीं जारी की है। हालांकि यह भर्ती PET के आधार पर की जानी है, इसलिए इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन PET के परिणामों की घोषणा के बाद जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन

PET का आयोजन 24 अगस्त को होना है और इसके परिणामों की घोषणा सितंबर माह में हो सकती है। इसलिए यह उम्मीद लगाया जा रहा है कि लेखपाल भर्ती के लिए सितंबर माह के आखिर तक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

PET से लेखपाल भर्ती का क्या है संबंध :

उत्तर प्रदेश में UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्तियों में शामिल होने के लिए PET में उतीर्ण होना आवश्यक है। इस बार की लेखपाल भर्ती का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है, इसलिए लेखपाल भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले PET में उतीर्ण होना होगा। गौरतलब है कि PET का आयोजन 24 अगस्त को किया जा रहा है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, UP SI, SSC GD, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप सफलता ऐप के जरिए इन फ्री कोर्सेस के साथ साथ फ्री मॉक टेस्ट और ई-बुक्स का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दे सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed