फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC PET Lekhpal 2021 Examination has many changes-safalta

UPSSSC PET Lekhpal 2021: ट्रिपल 'सी' सर्टिफिकेट की अनिवार्यता खत्म होने के अलावा भी बदले हैं ये नियम, तुरंत कर लीजिए नोट

Mon, 13 Dec 2021 09:06 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 13 Dec 2021 09:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। UPSSSC द्वारा पहली बार आयोजित की जा रही लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों को कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
 

विज्ञापन
UPSSSC PET Lekhpal 2021 Examination has many changes-safalta
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य में लेखपाल के खाली पड़े 7,882 पदों पर भर्ती की जानी है और इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन पहली बार UPSSSC करेगी। इससे पहले राज्य में लेखपाल के पदों पर भर्ती दूसरे संस्थाओं द्वारा की जाती थी। राज्य में लेखपाल के इन पदों पर होने वाली भर्ती में वही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे जो 24 अगस्त को आयोजित हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए हैं। PET में कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती में शामिल होंगे, इसकी जानकारी UPSSSC जल्द ही अपने वेबसाइट पर जारी करेगी। अगर आप भी लेखपाल भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन

काफी अलग होगी लेखपाल की यह भर्ती:

राज्य में काफी समय के बाद होने जा रही लेखपाल भर्ती में कुछ अहम बदलाव भी हुए हैं और अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती में हुए सबसे महत्वपूर्ण बदलाव को देख भी चुके हैं। दरअसल इस बार की लेखपाल भर्ती में सिर्फ PET में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा इस बार की लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों को सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर नौकरी मिलेगी और इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा। जबकि राज्य में आयोजित होने वाली पिछली लेखपाल भर्तियों में उतीर्ण होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ इंटरव्यू का भी सामना करना होता था। इस भर्ती से इंटरव्यू को हटाने के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार परीक्षा में 100 नंबर के प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक हो सकती है परीक्षा:

लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर महीने में ही प्रस्तावित थी, लेकिन तय समय पर यह परीक्षा नहीं हो सकी। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC लेखपाल भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है और जनवरी या फरवरी में परीक्षा आयोजित कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यार्थियों को मिली बहुत बड़ी राहत, खत्म हुई ट्रिपल 'C' सर्टिफिकेट की ज़रूरत

आगे पढ़ें 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed