फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET Exam 2021: Will you have to take vaccine before appearing in PET, clear your confusion-safalta

UPSSSC PET Exam 2021: क्या PET में शामिल होने से पहले लेनी पड़ेगी वैक्सीन, दूर करें अपना ये कन्फ्यूजन

Sun, 18 Jul 2021 09:38 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 18 Jul 2021 09:38 AM IST
सार

UPSSSC द्वारा आयोजित किए जा रहे PET 2021 के लिए परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त को किया जाना है। कोरोना काल के बीच आयोजित हो रही इस परीक्षा में 20 लाख से भी अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
UPSSSC PET Exam 2021: Will you have to take vaccine before appearing in PET, clear your confusion-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 20 अगस्त को आयोजित होने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। कोरोना काल में अभ्यर्थियों की इतनी बड़ी संख्या के लिए एक दिन में परीक्षा का आयोजन करवाना UPSSSC के लिए बेहद मुश्किल काम है हालांकि आयोग ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर लीं और दावा है कि परीक्षा के दौरान कोरोना नियमों का पूरा पालन किया जाएगा।  अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो इस बचे हुए समय में अपने रिवीजन के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स  ज्वॉइन कर सकते हैं।

विज्ञापन

UPSSSC के मुताबिक इस PET का आयोजन 20 अगस्त को दो पालियों में किया जाना है और इसमें लगभग 20 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस हिसाब से देखा जाए तो एक पाली में तकरीबन 10 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। कोरोना काल मे एक साथ इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन करवाने की वजह से कई अभ्यर्थी चिंता में हैं कि उन्हें किस तरह के कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा और क्या इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उन्हें वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की भी जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन

क्या परीक्षा में शामिल होने के लिए वैक्सिनेशन है जरूरी :

UPSSSC PET 2021 के लिए आयोग इस परीक्षा में कोरोना से बचाव के लिए सभी एहतियात अपना रहा है। लेकिन इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए वैक्सिनेशन को लेकर अभी तक कोई नियम नहीं जारी हुआ जिसके मुताबिक इस परीक्षा में शामिल होने के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की जरूरत पड़े। हालांकि अभ्यर्थियों को बीमारी से बचने के लिए वैक्सीन जरूर लेना चाहिए लेकिन फिलहाल इस परीक्षा में शामिल होने के लिए इसकी अनिवार्यता नहीं लागू की गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होते समय राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूर करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तारीख से मिलने लगेगा एडमिट कार्ड :

PET के लिए तारीखों का ऐलान करने के साथ ही UPSSSC इस परीक्षा को सफल बनाने में जुट गया है। हालांकि UPSSSC ने अभी तक PET 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख तो नहीं बताई है, लेकिन यह उम्मीद लगाई जा रही है कि UPSSSC अगस्त के दूसरे सप्ताह में PET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड तथा परीक्षा से संबंधित जानकारियों के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और इनमें सफल होना चाहते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, SSC GD, AFCAT, CLAT, समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में लाईव इंटरैक्टिव क्लासेस के साथ अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed