फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET Exam 2021: Only one month is left in the exam, this kind of preparation will get you through-safalta

UPSSSC PET Exam 2021: परीक्षा में बचे हैं सिर्फ एक महीना, इस तरह की तैयारी से हो जायेंगे पास

Thu, 15 Jul 2021 03:34 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 15 Jul 2021 03:34 PM IST
सार

उत्तरप्रदेश में पहली बार हो रहे PET का 20 अगस्त को आयोजन होना है। यूपी में सरकारी नौकरियों के लिए लागू की गई इस परीक्षा के लिए अब लगभग एक महीने का ही समय बचा है।

विज्ञापन
UPSSSC PET Exam 2021: Only one month is left in the exam, this kind of preparation will get you through-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में सरकारी नौकरियों के लिए उत्तर प्रदेश अधीस्थ सेवा आयोग (UPSSSC) द्वारा शुरू की गई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में अब लगभग 30 दिन का ही समय बचा है। ऐसे में इसमें शामिल हो रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा की घड़ी नजदीक आते-आते टेंशन सताने लगी है क्योंकि ये परीक्षा पहली बार हो रही है तो ऐसे में अभ्यर्थियों को इसके बारे में कोई जानकारी या अनुभव नहीं है। हालांकि अभ्यर्थियों की इन परेशानियों को दूर करने के लिए हम इस लेख में कुछ ऐसी जरूरी टिप्स और ट्रिक्स की जानकारी देंगे जिनकी मदद से अभ्यर्थी इस कम समय में भी बेहतर तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं। आप एक महीने में कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स को भी ज्वॉइन कर सकते हैं।

विज्ञापन

20 अगस्त को आयोजित होगी परीक्षा 

इस परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त को होना है  इसलिए अभ्यर्थियों को बेहद सोच समझ कर अपने समय का उपयोग करना चाहिए। आप नीचे दिए गए टिप्स को अपनाकर कम समय में भी UPSSSC PET की बेहतर तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

●रिवीजन पर दे खास ध्यान :
अब परीक्षा में बहुत ही कम समय बचा है, इसलिए आपने तैयारी करते समय जो नोट्स बनाएं हैं उनकी मदद से रिवीजन कीजिये। रिवीजन करते रहने से आपको टॉपिक्स को याद रखने में सहायत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

●रूटीन बनाकर पढ़ाई करें :
सबसे पहले आप एक रूटीन बनाएं और सभी विषयों को जरूरत के अनुसार समय दें। आप अपने कमजोर तथा मजबूत विषयों की एक लिस्ट बना लें और उसी हिसाब से सभी टॉपिक्स पर समय दे। 
●ज्यादा स्ट्रेस ना लें :
परीक्षा की तैयारी करते समय सबसे जरूरी बात यह है कि आप अत्यधिक तनाव ना लें। इससे आपके स्वास्थ्य तथा मन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आप सही ढंग से तैयारी नहीं कर पाएंगे। आप अच्छी नींद लें , संतुलित आहार लें और सकारात्मक जीवनशैली को अपनाएं। 
●खुद को हमेशा फोकस और मोटिवेटेड रखें :
परीक्षा के लिए तैयारी करते समय आपको अपने दिमाग को भटकने नहीं देना चाहिए । जब भी दिमाग भटके तो आपको कोई मोटिवेशनल वीडियो देखना चाहिए या कोई मोटिवेशनल किताब पढ़ना चाहिए। 
मॉक टेस्ट से करें अभ्यास : 
अब परीक्षा में बेहद कम समय बचा है, इसलिए अपनी तैयारी को जांचने के लिए और उसे अधिक मजबूत बनाने के लिए मॉक टेस्ट्स से अभ्यास करें। इनको हल करने से आपको कम समय मे प्रश्नों को हल करने में सहायता मिलेगी। 
●पढ़ाई के दौरान ब्रेक लेते रहें :
ज्यादा देर तक पढ़ाई करने पर बीच बीच मे ब्रेक जरूर लें। इससे आप पढ़ाई करने में ज्यादा ध्यान दे पाएंगे।
●ऑनलाइन संसाधनों का करें उपयोग :
आप परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए ऑनलाइन संसाधनों का भी उपयोग कर सकते हैं। आजकल कई वेबसाइट्स पर परीक्षा से संबंधित बहुत सारी उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा आप कई वेबसाइट और ब्लॉगों से परीक्षा की तैयारी के बारे में सलाह भी ले सकते हैं। 

कैसे करें तैयारी

आजकल सरकारी नौकरियों के लिए प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है , इसलिए अभ्यर्थियों को सबसे आगे रहने के लिए अपनी तैयारी को भी सबसे आगे रखने की जरूरत है। अगर आप भी बेहतर तैयारी करना चाहते हैं  तो आपको सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, यूपी SI, SSC GD, AFCAT समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेज चलाई जा रही हैं। इन क्लासेस का हिस्सा बनने के लिए आप अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed