UPSSSC PET Admit Card 2021: PET का एडमिट कार्ड जारी, 20 लाख अभ्यर्थी लेंगे भाग, इन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे प्रश्न
UPSSSC आज PET के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा जहां से अभ्यर्थी उसे डाउनलोड कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 24 अगस्त 2021 को प्रस्तावित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया गया। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक से अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में अब एक सप्ताह का ही समय रह गया है ऐसे में उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एक सप्ताह पहले परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अगर आप PET देने जा रहे हैं तो इस बचे हुए समय में रिवीजन के लिए आप सफलता की फ्री ई-बुक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एमडिट कार्ड
- सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां मांगी गई जानकारी भरें।
- एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
PET में इन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे प्रश्न
PET में अभ्यर्थियों से इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ 2 अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन और टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे कुल 15 टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे।
सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप भी सरकारी नौकरी कर सपना देख रहे हैं तो उसे पूरा करने के लिए आप इसके लिए सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मौजूद कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां UPSSSC PET, SSC GD, SBI क्लर्क, AFCAT समेत सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के कोर्सेस उपलब्ध हैं। यहां फील्ड के एक्सपर्ट्स और सालों का अनुभव रखने वाली फैकल्टीज अभ्यर्थियों को पढ़ाती है तो देर किस बात की अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड करें और सरकारी नौकरी के सपने को साकार करें।