UPSSSC PET Admit Card 2021 : PET के लिए इस तारीख से मिलने लगेंगे एडमिट कार्ड, जाने क्या है लेटेस्ट अपडेट
UPSSSC द्वारा 20 अगस्त को पूरे उत्तर प्रदेश में PET का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 20 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSSSC द्वारा प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) का आयोजन 20 अगस्त को किया जाना हैं। PET के आयोजन की तारीख के नजदीक आते ही अभ्यर्थियों के मन मे यह सवाल आने लगा है कि इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब तक जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि पूरे उत्तर प्रदेश में 20 अगस्त को एक साथ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) का आयोजन होना है। इस PET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही UPSSSC द्वारा भविष्य में निकाले जाने वाले ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। अगर आप भी इस पात्रता परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और बाकी बचे दिनों में अपनी तैयारी को बेहतर करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता के कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।
इस तारीख तक जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड :
PET के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया UPSSSC जल्द ही शुरू कर सकता है। एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में UPSSSC ने अभी तक कोई सूचना तो जारी नहीं कि है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग अगस्त के पहले सप्ताह में इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड से संबंधित सूचनाओं के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
यहाँ से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड :
20 अगस्त को आयोजित होने वाले PET के लिए UPSSSC अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी करेगा। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी उसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
इतने अभ्यर्थी होंगे शामिल :
20 अगस्त को आयोजित होने वाले इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 20 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। गौरतलब है कि अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए पूरे राज्य के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। राज्य के 75 जिलों में कुल 3 हजार से भी अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाने हैं।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप UPSSSC PET, SSC GD, यूपी SI या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है, जिनमें आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेज, फ्री मॉक टेस्ट समेत अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।