{"_id":"6173eae12dbb8c37f5044253","slug":"upsssc-pet-2021-upsssc-will-release-preliminary-eligibility-test-pet-results-soon-know-full-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSSSC PET 2021 : यूपीएसएसएससी जल्द जारी कर सकता है प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का परिणाम, यहां पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSSSC PET 2021 : यूपीएसएसएससी जल्द जारी कर सकता है प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का परिणाम, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
Sat, 23 Oct 2021 04:30 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 23 Oct 2021 04:30 PM IST
सार
UPSSSC PET 2021 : परीक्षा के नतीजे यूपीएसएसएससी के आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा/स्किल टेस्ट/शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
UPSSSC PET 2021
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) प्रारंभिक अर्हता परीक्षा या प्रीलिम्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (पीईटी) का परिणाम जल्द ही जारी कर सकता है। परीक्षा के नतीजे यूपीएसएसएससी के आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आयोग की इस आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड के साथ ही वर्ग आधारित कटऑफ स्कोर भी जारी करेगा।
विज्ञापन
यह पहली बार है जब यूपीएसएसएससी ने ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए पीईटी का आयोजन कराया है। परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त को प्रदेश के 2254 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा के लिए 20 लाख से अधिक उम्मीद्वारों ने फॉर्म भरा था और करीब 17 लाख इसमें शामिल हुए थे। परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 7 सितंबर रखी गई थी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से अपने प्राप्त अंकों का आंकलन कर सकते हैं। खबर के मुताबिक आयोग अक्तूबर माह के दूसरे हफ्ते में ही परिणाम जारी करने वाला था, इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि पीईटी परिणाम अगले सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
पीईटी परिणामों के बाद शुरू होगी ग्रुप सी की भर्ती
पीईटी परिणामों की घोषणा के बाद आयोग ग्रुप सी के पदों पर भर्ती आयोजित करेगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि जो भी पीईटी परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, उन्हें भविष्य में आयोग की ओर जारी की जाने वाली भर्तियों में भाग लेने के योग्य नहीं माना जाएगा। पीईटी परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा/स्किल टेस्ट/शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा विशेषज्ञों की मानें तो सवालों के आसान होने के कारण इस बार पीईटी का कटऑफ ज्यादा रहने की उम्मीद है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए इस बार कटऑफ 75 से 80 के बीच हो सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए upsssc.gov.in को देखते रहें।