फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET 2021: The system of normalization will be implemented in PET, know how it will affect you-safalta

UPSSSC PET 2021: PET में लागू होगी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था, जानिए इसका आपके ऊपर पड़ेगा क्या असर

Wed, 08 Sep 2021 05:40 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 08 Sep 2021 05:40 PM IST
सार

PET 2021 के लिए UPSSSC जल्द ही परिणामों की घोषणा कर सकता है। इस पात्रता परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को UPSSSC द्वारा भविष्य में आयोजित की जाने वाली कई परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
UPSSSC PET 2021: The system of normalization will be implemented in PET, know how it will affect you-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की गई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब बेसब्री से इस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। UPSSSC द्वारा पूरे राज्य भर में इसका आयोजन 24 अगस्त को किया गया था। इस परीक्षा के लिए UPSSSC ने आंसर की तो जारी कर दिया है, लेकिन इसके रिजल्ट के संबंध में आयोग ने अभी तक कोई सूचना नहीं दी है। गौरतलब है कि सिर्फ इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ही भविष्य में UPSSSC द्वारा निकाले जाने वाले ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। PET के आयोजन के बाद UPSSSC लेखपाल के 7882 पदों समेत कई भर्तियों के लिए परीक्षा आयोजित करेगी। आप भी लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं और इसके लिए बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको आज ही सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

इसमें लागू होगी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था : 

PET 2021 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाएगी। इस पात्रता परीक्षा के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना में इस बात का उल्लेख है कि अगर इस परीक्षा को एक से अधिक पाली में कराया जाएगा, तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू होगी। विगत हो कि PET  24 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की गई थी, इसलिए इसमें भी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाएगी।

विज्ञापन

अपने आने वाले UP लेखपाल परीक्षा के लिए आप कितना तैयार हैं? यहाँ देखें    

इसका आपके ऊपर पड़ेगा क्या प्रभाव :

PET 2021 में शामिल हुए अभ्यर्थियों के मार्क्स पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि अलग अलग पालियों में आयोजित किए जाने वाले परीक्षाओं में कई बार अभ्यर्थियों की ये शिकायत होती है कि उनकी पाली में कठिन प्रश्न आये थे और दूसरे अभ्यर्थियों की पाली में आसान प्रश्न आये थे। ऐसे ही मार्क्स के असमान वितरण को रोकने के लिए परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाती है। इसमें एक फॉर्मूले के तहत जिस पाली में कठिन प्रश्न आते हैं, उस पाली के अभ्यर्थियों को कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स देकर और जिस पाली में आसान प्रश्न आते हैं उस पाली के अभ्यर्थियों का कुछ मार्क्स काट कर यह सुनिश्चित किया जाता है कि सभी अभ्यर्थियों को समान रूप से नंबर मिल सके। PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी इसी आधार पर नंबर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें लेखपाल भर्ती की तैयारी :

अगर आप यूपी लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे UPSSSC लेखपाल कम्पलीट कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। इस कोर्स से जुड़ने पर आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में 120 घंटे से भी ज्यादा की लाईव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाऊनलोड करने योग्य स्टडी मैटेरियल्स के साथ अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही आप सफलता ऐप के जरिए अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे कोर्सेस से भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed