फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC PET 2021 Result soon to be released View Latest Updates Safalta

UPSSSC PET 2021: PET के रिजल्ट की सभी बाधाएं हुईं दूर, अब जल्द ही जारी किए जाएंगे परिणाम, देखें लेटेस्ट अपडेट

Sat, 09 Oct 2021 03:20 PM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 09 Oct 2021 03:20 PM IST
सार

UPSSSC PET 2021: UPSSSC द्वारा 24 अगस्त को आयोजित की गई PET के लिए फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा के परिणाम अब जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
UPSSSC PET 2021 Result soon to be released View Latest Updates Safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की गई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। यह परीक्षा 24 अगस्त को पूरे राज्य में आयोजित की गई थी और इसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि राज्य में UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में उतीर्ण होना आवश्यक है। PET के लिए परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद राज्य में लेखपाल के 7882 पदों समेत कुल 22,794 पदों पर भर्ती के लिए लिए परीक्षा आयोजित की जानी है। अगर आप भी लेखपाल परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के  FREEUP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book -  Download Now की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन


रिजल्ट के रास्ते से सभी बाधाएं हुईं दूर 
UPSSSC द्वारा आयोजित की गई PET के परिणाम अब जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। 6 अक्तूबर को आयोग ने इस परीक्षा के लिए फाइनल आंसर-की जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए आंसर-की सबसे पहले 31 अगस्त को जारी किए गए थे और उस समय अभ्यर्थियों से आपत्ति मांगी गई थी। अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद बोर्ड ने फाइनल आंसर-की जारी कर दिया है। इस आंसर-की के जारी होने के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि PET का फाइनल रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन


फाइनल आंसर-की में हुए हैं ये बदलाव 
रिवाइज्ड आंसर-की पर आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि दूसरी शिफ्ट के प्रश्न पत्र में 3 सवाल गलत पाए गए और और 1 सवाल के विकल्प में भी संशोधन किया गया है। इसलिए आयोग ने कहा है कि जिन छात्रों ने दूसरी शिफ्ट की परीक्षा में हिस्सा लिया है, उन्हें इन प्रश्नों के पूरे नंबर मिलेंगे। जबकि पहली शिफ्ट की आंसर-की में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट 
PET के फाइनल आंसर-की के जारी किए जाने के बाद विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर सामने आ रही है की इसके लिए फाइनल रिजल्ट की घोषणा जल्द ही कि जा सकती है। इन रिपोर्ट्स की मानें तो आयोग PET के फाइनल परिणाम एक सप्ताह के भीतर जारी कर सकता है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 


कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
अगर आप यूपी लेखपाल, SSC GD, UP SI या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed