UPSSSC JA Recruitment 2024: यूपी में 12वीं पास के लिए है ये भर्ती, इस शर्त को पूरा करने वाले कर सकते हैं आवेदन
UPSSSC JA Recruitment 2024: यूपी में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 2700 से अधिक पदों पर भर्ती अधिसूचित की गई है। फिलहाल अधिसूचना जारी की गई है, पंजीकरण प्रक्रिया दिसंबर में शुरू होगी। हालांकि, आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होने के साथ-साथ एक अन्य शर्त को पूरा करना भी आवश्यक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2024 के अंतर्गत विभिन्न विभागों के नियंत्रणाधीन जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2702 पदों को भरा जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया दिसंबर महीने में शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
24 दिसंबर से शुरू होगा पंजीकरण
इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 23 दिसंबर, 2024 से 22 जनवरी 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार इस समयावधि के दौरान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार 29 जनवरी, 2025 तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगें। भर्ती अभियान का उद्देश्य 2702 जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती करना है।
पात्रता मापदंड
पद के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे आयोग द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।
आयु सीमा
- आवेदक की न्यूनतम आयु 1 जुलाई 2024 को 18 वर्ष से कम तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षिक योग्यता
- आवेदकों को कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन करने के लिए पात्र होने के लिए सिर्फ 12वीं पास होना आवश्यक नहीं है, उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2023 स्कोरकार्ड होना चाहिए। यानी उम्मीदवार प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण भी होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 25 रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना होगा।
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के चरण
पंजीकरकण प्रक्रिया शुरू होने पर इच्छुक उम्मीदवार यहां बताए चरणों का पालन करके अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर पाएंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाएं।
- UPSSSC भर्ती 2024 (जूनियर असिस्टेंट) आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें।