फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Lekhpal Recruitment Notification 2022: UP Sarkari Naukri Lekhpal Bharti Official Notification, Schedule Released On upsssc.gov.in

UPSSSC Lekhpal Notification 2022: उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Wed, 05 Jan 2022 03:36 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 05 Jan 2022 03:36 PM IST
सार

UPSSSC Lekhpal Vacancy 2022 Notification: जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में इच्छुक हैं, वह यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal Recruitment Notification 2022: UP Sarkari Naukri Lekhpal Bharti Official Notification, Schedule Released On upsssc.gov.in
UPSSSC लेखपाल भर्ती 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSSSC Lekhpal Notification 2022: सरकारी  नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है। यूपीएसएसएससी द्वारा इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी 2022 से शुरू की जाएगी। इस नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में इच्छुक हैं, वह यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022: 8085 पदों पर होगी भर्तियां
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा लेखपाल भर्ती के माध्यम से कुल 8085 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 28 जनवरी 2022 तक रखी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख या इससे पहले तक अपना आवेदन कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022: लंबे समय से था इंतजार 
लेखपाल भर्ती के लिए सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले परीक्षार्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन नवंबर 2021 में जारी होने की संभावना थी। हालांकि, प्रशासनिक कारणों के कारण इसमें विलंब हुआ। आवेदक इस बात का ध्यान रखें कि इस परीक्षा के लिए बहुत ही बड़ी संख्या में आवेदन होने की उम्मीद है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। 

आयोग ने अपने नोटिफिकेशन में बताया है कि लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को उनके आवेदन पत्र तब तक नहीं मिल पाएंगे जब तक आवेदन फीस जमा न हो जाए। 

विज्ञापन

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022: भर्ती का विवरण

कुल पदों की संख्या-  8085

1. सामान्य वर्ग के लिए- 3271 पद
2. ओबीसी के लिए- 2174 पद
3. ईडब्ल्यूएस के लिए- 798 पद
4. एससी वर्ग के लिए- 1690 पद
5. एसटी वर्ग के लिए- 152 पद

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 12वीं पास या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022: कैसे देखें नोटिफिकेशन?

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  upsssc.gov.in पर जाएं। 

2. यहां होम पेज पर दिखाई दे रहे नोटिस बोर्ड के सेक्शन में जाएं।

3. अब लेखपाल भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

4. अब आपके सामने की स्क्रीन पर नोटिफिकेशन एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।

5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

डायरेक्ट नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed