UPSSSC Lekhpal Result: यूपी लेखपाल फाइनल आंसर की जारी, रिजल्ट पर आया यह बड़ा अपडेट
UPSSSC Lekhpal Final Answer Key 2022 Out: यूपीएसएसएससी लेखपाल (UP Lekhpal) परीक्षा 31 जुलाई, 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSSSC Lekhpal Mains Answer Key Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपीएसएसएससी लेखपाल (UP Lekhpal) अंतिम उत्तर कुंजी 2022 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से अंतिम उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।
अंतरिम उत्तर कुंजी 01 अगस्त, 2022 को जारी की गई थी। परीक्षा 31 जुलाई, 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। परिणाम जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अधिक संबंधित विवरणों की जांच कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना
ए टू एच सीरीज के लिए जारी हुई उत्तर कुंजी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपीएसएसएससी लेखपाल (UP Lekhpal) भर्ती परीक्षा 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी 2022 जारी कर दी है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि अंतिम उत्तर कुंजी प्रश्न पत्र श्रृंखला- ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी और एच के लिए जारी की गई है। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
UPSSSC Lekhpal Mains Answer Key 2022: कैसे डाउनलोड करें?
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। -
इसके बाद होम पेज पर यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें। -
इसके बाद उम्मीदवार अपने पंजीकरण क्रमांक, रोल नंबर, जन्म तिथि और पासवर्ड इत्यादि से लॉग इन करें। -
अब आपकी UPSSSC लेखपाल मुख्य परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। -
उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और अपने पास प्रिंट आउट के तौर पर सुरक्षित रखें।