फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC Lekhpal 2022: If you know these things related to general knowledge questions asked in this exam-safalta

UPSSSC Lekhpal 2022 : इस परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान के प्रश्नों से संबंधित ये बातें अगर जान गए आप तो प्राप्त कर सकते हैं 25 में 25 मार्क्स

Wed, 16 Feb 2022 05:09 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 16 Feb 2022 05:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती में सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal 2022: If you know these things related to general knowledge questions asked in this exam-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर की जा रही भर्ती के लिए अभ्यर्थी परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया सात जनवरी 2022 को शुरू हुई थी और 28 जनवरी 2022 को बंद हुई थी। इस बार लेखपाल भर्ती में सिर्फ PET में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो रहे हैं और साथ ही इस भर्ती के लिए अब इंटरव्यू का भी आयोजन नहीं किया जाएगा। दरअसल इस बार लेखपाल भर्ती में सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अगर आप भी लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के FREE लेखपाल ग्रामीण विकास EBook- Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

सामान्य ज्ञान है बेहद महत्वपूर्ण :

लेखपाल भर्ती में सामान्य ज्ञान एक बेहद ही महत्वपूर्ण विषय है और इस परीक्षा में इससे 25 अंको के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान सेक्शन से सामान्य विज्ञान, राष्ट्र तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन, भारतीय राजव्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था, विश्व भूगोल तथा जनसंख्या जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। गौरतलब है की इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाने हैं।

विज्ञापन

ऐसे कर सकते हैं बेहतर तैयारी :

इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को सामान्य ज्ञान में पूछे जाने वाले प्रश्नों से संबंधित कुछ जरूरी बातें जान लेनी चाहिए। दरअसल सिलेबस के मुताबिक सामान्य ज्ञान सेक्शन में सामान्य विज्ञान के प्रश्न, दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से सम्बन्धित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य प्रबोध एवं जानकारी पर होंगे। वहीं, भारत के इतिहास के अन्तर्गत आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक पक्षों की व्यापक जानकारी पर ध्यान देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर अभ्यर्थियों से भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन की प्रकृति तथा विशेषता, राष्ट्रवाद का अभ्युदय तथा स्वतन्त्रता प्राप्ति के बारे में सामान्य ज्ञान अपेक्षित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि भारतीय राज व्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था के अन्तर्गत भारतीय राज व्यवस्था, भारतीय संविधान, भारत की अर्थव्यवस्था तथा नियोजन के व्यापक लक्षणों की जानकारी पर प्रश्न होंगे। विश्व भूगोल तथा जनसंख्या में केवल विषयों की सामान्य जानकारी की परख होगी जिसमें भारत के भूगोल में भौतिक/पारिस्थितिक, आर्थिक, सामाजिक, जनांकिकीय पक्षों पर विशेष बल दिया जाएगा। अभ्यर्थियों से उपरोक्त की सामान्य जानकारी अभिज्ञा विशेषत: उत्तर प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में अपेक्षित होगी। वहीं, कम्प्यूटर के प्रश्न प्रारम्भिक ज्ञान से सम्बन्धित होंगे।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ ही UP लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल NDA/NA तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed