फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC Lekhpal 2021: Apply correctly, if mistake is done then only you will be able to rectify these details-Safalta

UPSSSC Lekhpal 2021: सही तरीके से करें आवेदन, अगर हो जाती है गलती तो सिर्फ इन डिटेल्स में सुधार कर सकेंगे आप

Mon, 10 Jan 2022 09:06 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 10 Jan 2022 09:06 AM IST
सार

 उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2022 से शुरू हो गई है। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा किया जाना है।

विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal 2021: Apply correctly, if mistake is done then only you will be able to rectify these details-Safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 5 जनवरी 2022 को जारी किया था और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2022 से शुरू की गई है। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए 28 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। लेखपाल के पदों पर होने वाली भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में हिस्सा लेना अनिवार्य है। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल Mock Test -  Attempt Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

अगर आवेदन करने में हुई है गलती तो इन डिटेल्स में कर सकते हैं सुधार :

लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वो पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ध्यान से इस भर्ती के लिए आवेदन करें।  अगर किसी अभ्यर्थी से इसके बाद भी आवेदन करने में गलती हो जाती है, तो वो अपने आवेदन में 4 फरवरी 2022 तक सुधार कर सकते हैं। हालांकि, अभ्यर्थी अपने आवेदन में सिर्फ नाम में वर्तनी की गलती, पिता के नाम में वर्तनी की गलती, पत्राचार का पता, जाति की श्रेणी, जेन्डर, आवेदन में अनिवार्य/अधिमानी अर्हता सम्बन्धी दर्ज किया गया विवरण और EWS एवं क्षैतिज आरक्षण की श्रेणी जैसे व्यक्तिगत विवरण में ही सुधार कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:   
लेखपाल सैलरी- देखें   
लेखपाल  सिलेबस: पढ़ें   
लेखपाल एलिजिबिलिटी: पढ़ें    
लेखपाल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें   
वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने के लिए किन योग्यताओं की पड़ेगी जरूरत 

लेखपाल के 8085 पदों पर होने वाली भर्ती में बारहवीं पास अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। इस भर्ती में 18 से 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट का भी लाभ मिला मिलेगा। साथ ही अभ्यर्थियों को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए की सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही इस भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे। अभ्यर्थी जरूरी योग्यताओं से संबंधित ज्यादा जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। तो देर किस बात की आज ही इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed