फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Lekhpal 2021 Application Process For 8085 Lekhpal Recruitment Going To End PET Pass can Apply

UP Lekhpal: यूपी लेखपाल भर्ती के 8085 पदों पर नौकरी का आखिरी मौका, पीईटी पास जल्दी करें आवेदन

Fri, 28 Jan 2022 02:42 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 28 Jan 2022 02:42 PM IST
सार

UPSSSC Lekhpal Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य सेवा लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी को समाप्त होने जा रही है। 

विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal 2021 Application Process For 8085 Lekhpal Recruitment Going To End  PET Pass can Apply
UPSSSC लेखपाल भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य सेवा लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी को समाप्त होने जा रही है। यूपी पीईटी परीक्षा 2021 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार यूपीएसएसएससी राज्यसेवा लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट यानी upsssc.gov.in से ऑनलाइन भरा जा सकता है। राज्य भर में 8,085 लेखपाल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

विज्ञापन

UPSSSC राज्यसेवा लेखपाल भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 07 जनवरी, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 28 जनवरी, 20222
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 28 जनवरी, 20222
  • आवेदन पत्र में ऑनलाइन सुधार : 04 फरवरी, 2022

यूपीएसएसएससी भर्ती का विवरण

पद का नाम : राज्यसेवा लेखपाल
पद की संख्या : 8,085

यूपीएसएसएससी भर्ती 2022 पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवारों को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा - 2021 के लिए उपस्थित होना चाहिए।
आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष के बीच।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSSSC लेखपाल भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन 

  1. आधिकारिक वेबसाइट यानी upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. अधिसूचना अनुभाग पर जाएं और "UPSSSC राज्यसेवा लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022" पर क्लिक करें।
  3. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
  4. ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें और रसीद डाउनलोड करें
  5. आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य में उपयोग के लिए अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट रख लें।

 

विज्ञापन

UPSSSC राज्यसेवा लेखपाल की चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा जो दो घंटे की अवधि की होगी और इसमें 100 अंकों के लिए 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के एमसीक्यू शामिल होंगे। यूपीएसएसएससी राज्यसेवा लेखपाल भर्ती की अधिसूचना पढ़ने के लिए वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed