फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Junior Assistant and other posts recruitment apply now at upsssc.gov.in

UPSSSC Recruitment: 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती आवेदन की आज आखिरी डेट, फटाफट करें अप्लाई

Tue, 03 Oct 2023 12:38 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 03 Oct 2023 12:38 PM IST
सार

UPSSSC Jobs: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में  जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लार्क और अन्य पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रकिया समाप्त होने वाली है। 

विज्ञापन
UPSSSC Junior Assistant and other posts recruitment apply now at upsssc.gov.in
यूपीएसएसएससी भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क, सहायक ग्रेड III के 5512 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। पंजीकरण की प्रक्रिया का आज यानी 03 अक्तूबर 2023 आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  upsssc.gov.in पर जाकर फटाफट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण

संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक इस भर्ती अभियान का लक्ष्य जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट लेवल- III के कुल 5512 पदों को भरा जाना है। पहले यह भर्ती 3831 पदों के लिए जारी की गई थी, लेकिन बाद में इसमें 1681 पदों को और जोड़ा गया है। केवल वे उम्मीदवार जो यूपीएसएसएससी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2022 में उत्तीर्ण हुए हैं, वे संबंधित पदों के लिए आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

यूपीएसएसएससी भर्ती 2023 के लिए अनारक्षित (UR), अनुसूचित जाति (SC),अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

विज्ञापन

आयु सीमा

यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क, सहायक ग्रेड III भर्ती के लिए आवेदकों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीसीसी/समकक्ष के साथ 12वीं की परीक्षा पास होना चाहिए। उम्मीदवारों के पास यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 स्कोर कार्ड होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।

UPSSSC Junior Assistant चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा 

  • टाइपिंग टेस्ट 

  • दस्तावेज सत्यापन

  • चिकित्सा परीक्षण 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed