फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC JE Exam Answer Key upsssc relesed answer key for junior engineer recruitment exam 2021, check here, sarkari result

UPSSSC JE Exam Answer Key: यूपीएसएसएससी ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की, ऐसे चेक करें

Wed, 19 Jan 2022 10:45 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 19 Jan 2022 10:45 AM IST
सार

UPSSSC JE Exam Answer Key: यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों के अंतर्गत सिविल,  मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और डिप्टी आर्किटेक्ट के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
UPSSSC JE Exam Answer Key upsssc relesed answer key for junior engineer recruitment exam 2021, check here, sarkari result
UPSSSC JE Exam Answer Key - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSSSC JE Exam Answer Key: उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इस उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन

UPSSSC JE Exam Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आयोग की ओर से जारी की गई यह उत्तर कुंजी अंतरिम है। उम्मीदवार 24 जनवरी, 2022 तक इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण  आपत्ति दर्ज कराने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी यह काम जल्द से जल्द कर लें। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद आयोग की ओर से एक अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। इसी पर परिणाम भी आधारित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSSSC JE Exam Answer Key: इन पदों पर होगी भर्तियां
यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों के अंतर्गत सिविल,  मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और डिप्टी आर्किटेक्ट के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 489 हैं। इसके लिए लिखित परीक्षा का आायोजन 19 दिसंबर, 2021 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।  परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन

UPSSSC JE Exam Answer Key: उत्तर कुंजी कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट  upsssc.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे में जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज करें।

5. अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

6. आपके सामने की स्क्रीन पर उत्तर कुंजी प्रदर्शित हो जाएगी।

7. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

8. जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed