फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC CTS PET/PST exam schedule out at upsssc.gov.in; check details here

UPSSSC: नौ वर्षों बाद आई यूपीपीपएससी हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2016 के पीईटी/पीएसटी की तारीख, देखें पूरा शेड्यूल

Thu, 06 Mar 2025 02:44 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 06 Mar 2025 02:44 PM IST
सार

UPSSSC CTS PET/PST Exam: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हवलदार इंस्ट्रक्टर पदों के लिए शारीरिक माप एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के आयोजन की घोषणा की है। यह परीक्षा आयोग के विज्ञापन संख्या-23-परीक्षा/2016 के तहत निकाले गए पदों के लिए होगी। 

विज्ञापन
UPSSSC CTS PET/PST exam schedule out at upsssc.gov.in; check details here
upsssc - फोटो : amar ujala

विस्तार

UPSSSC: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हवलदार प्रशिक्षक पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप परीक्षण (PST) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या-23-परीक्षा/2016 के तहत निकाली गई थी।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 292 पदों को भरना है, जिसमें सामान्य के लिए 176 पद, एससी के लिए 48,  एसटी के लिए 3 और ओबीसी के लिए 65 पद निर्धारित है। 
 
श्रेणी रिक्तियां
कुल 292
सामान्य 176
एससी 48
एसटी 03
ओबीसी 65


विज्ञापन

परीक्षा तिथि और समय

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, हवलदार प्रशिक्षक पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप परीक्षण (PST) का आयोजन 24 मार्च 2025 से 29 मार्च 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा 35वीं बटालियन पीएसी में आयोजित होगी। नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदंडों और दक्षता परीक्षा में सफल होना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रिया तिथि
आवेदन प्रारंभ 07/11/2016
पंजीकरण की अंतिम तिथि 24/11/2016
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 26/11/2016
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28/11/2016
अस्वीकृत सूची उपलब्ध 10/02/2020
परीक्षा तिथि 26/03/2023
एडमिट कार्ड उपलब्ध 16/03/2023
उत्तर कुंजी उपलब्ध 24/04/2023
संशोधित उत्तर कुंजी उपलब्ध 01/07/2023
परिणाम उपलब्ध 11/03/2024
डी.वी. पत्र उपलब्ध 21/03/2024
हवलदार प्रशिक्षक पीईटी/पीएसटी परीक्षा तिथि 24-29 मार्च 2025


 

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।
  • परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर परीक्षा स्थल पर पहुंचना अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थियों को PET/PST परीक्षा के लिए शारीरिक और दस्तावेजी तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed