फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Cane Supervisor Result 2026 Out, 42,087 Candidates Shortlisted for Main Exam

यूपीएसएसएससी: गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा के लिए 42087 अभ्यर्थी चयनित, ऐसे देखें अपना परिणाम

Tue, 13 Oct 2026 03:23 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 13 Oct 2026 03:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा 2026 के लिए परिणाम और कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर कुल 42,087 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
 

विज्ञापन
UPSSSC Cane Supervisor Result 2026 Out, 42,087 Candidates Shortlisted for Main Exam
UPSSSC Cane Supervisor Result 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा 2026 के लिए 42,087 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। जिन भी अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। विज्ञापन संख्या 13-परीक्षा/2026 के तहत गन्ना अधिष्ठान एवं चीनी अधिष्ठान के नियंत्रणाधीन गन्ना पर्यवेक्षक के कुल 1,182 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें सामान्य चयन के 1,000 पद और विशेष चयन के 182 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी और आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 28 जुलाई 2026 निर्धारित थी।

विज्ञापन
Trending Videos

42,087 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर कुल 42,087 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन अभ्यर्थियों के परिणाम और कटऑफ अंकों को आयोग ने मंजूरी दे दी है। जारी सूचना में मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग की सीमा 0.55 अंक तक बताई गई है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि PET-2025 में वास्तविक (Absolute) स्कोर या नॉर्मलाइज्ड स्कोर में शून्य अथवा उससे कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्टिंग से अलग रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSSSC Cane Supervisor Cut-Off 2026: किस आधार पर हुई शॉर्टलिस्टिंग?

गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। आयोग द्वारा अनुमोदित परिणाम और कटऑफ अंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोर और शॉर्टलिस्टिंग की स्थिति की जांच आधिकारिक परिणाम से करें।

विज्ञापन

UPSSSC Cane Supervisor Result 2026: ऐसे करें चेक

अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक खुलने के बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • विवरण सबमिट करने के बाद अपना परिणाम देखें।
  • परिणाम में दर्ज जानकारी और शॉर्टलिस्टिंग की स्थिति जांचें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

आगे क्या करना होगा?

मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को आगे की परीक्षा से संबंधित सूचना के लिए यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए। मुख्य परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड और अन्य निर्देश आयोग की ओर से अलग से जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक नोटिस पर ही भरोसा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed