फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Assistant Statistical Officer Result released at upsssc.gov.in, check details

UPSSSC: सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, इतने अभ्यर्थियों का हुआ चयन; देखें पीडीएफ

Thu, 25 Sep 2025 11:26 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 25 Sep 2025 11:26 AM IST
सार

UPSSSC ASO Result OUT: यूपीएसएसएससी सहायक सांख्यिकी अधिकारी 2025 के परिणाम घोषित हो गए हैं। अब उम्मीदवार अपना परिणाम यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
UPSSSC Assistant Statistical Officer Result released at upsssc.gov.in, check details
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

UPSSSC Assistant Statistical Officer Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा 19 और 20 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी। अब सभी उम्मीदवार अपनी योग्यता की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं।

विज्ञापन


अपनी योग्यता की स्थिति देखने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

अगस्त में हुआ साक्षात्कार

आयोग ने सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के 15 पदों के लिए साक्षात्कार 19 और 20 अगस्त 2025 को आयोग कार्यालय में आयोजित किया था।

आयोग ने पदों के अनुसार अंतिम चयन किया है। कुल 15 पदों में से अनारक्षित-12, अनुसूचित जाति-02, अनुसूचित जनजाति-0, और अन्य पिछड़ा वर्ग-1 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। सभी सफल उम्मीदवारों की सूची आयोग द्वारा अनुमोदित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन परिणाम की शर्तें

UPSSSC सहायक सांख्यिकी अधिकारी 2025 के चयन परिणाम में कुल 04 अभ्यर्थी औपबंधिक रूप से चयनित किए गए हैं। इन अभ्यर्थियों का अंतिम चयन उनके प्रस्तुत किए गए प्रपत्रों और प्रमाण पत्रों की जांच के बाद आयोग और संबंधित विभाग के निर्णय पर निर्भर करेगा। आयोन ने यह भी कहा है कि यह परिणाम किसी भी न्यायालय में याचिका या भविष्य में दायर होने वाली रिट के आदेशों के अधीन होगा।

इसके अतिरिक्त, यदि भविष्य में चयनित अभ्यर्थी आवश्यक योग्यता पूरी नहीं पाते हैं, तो उनका चयन रद्द किया जा सकता है।

परिणाम कैसे देखें?

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई देने वाले "UPSSSC सहायक सांख्यिकी अधिकारी परिणाम 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण (रोल नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें।
  • विवरण सत्यापित होने के बाद सबमिट करें। 
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed