फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Admit Card 2019: Mandi Parishad for inspector assistant supervisior Exam admit cards released

UPSSSC 2019: परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Sun, 26 May 2019 03:12 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sun, 26 May 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन

UPSSSC Admit Card 2019:  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग मंडी निरीक्षक, जूनियर असिस्टेंट, मार्केट सुपरवाइजर ग्रेड II और अकाउंट क्लर्क परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट अपडेट किए जा चुके हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और सफलतापूर्वक शुल्क भुगतान पूरा कर चुके हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें। 

विज्ञापन


UPSSSC ने 248 मंडी इंस्पेक्टर, जूनियर असिस्टेंट, मार्केट सुपरवाइजर ग्रेड II और अकाउंट क्लर्क पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे। आपको बता दें की इन पदों के लिए परीक्षा 30 मई, 2019 को विभिन्न केंद्र पर आयोजित होने वाली है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी।
विज्ञापन


आपको बता दें की UPSSSC परीक्षा आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी सहित 15 जिलों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें और अपने परीक्षा प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

UPSSSC प्रवेश पत्र 2019: ऐसे करें डाउनलोड- 

चरण 1: UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर प्रवेश पत्र वाले लिंक पर क्लिक करें। 
चरण 3: अब नयी विंडो पर पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4: ‘डाउनलोड एडमिट कार्ड’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 5: अब UPSSSC प्रवेश पत्र आपके सामने होगा उसे डाउनलोड करें।
चरण 6: एक प्रिंट आउट परीक्षा केंद्र में लें जाने के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

UPSSSC प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed