फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC's new rules to make modifications in OTR profile for CSE, IFS Prelims 2025 application forms, Check here

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फॉर्म भरने से पहले जान लें नए नियम, पढ़ें आयोग का हालिया नोटिस

Tue, 04 Feb 2025 03:07 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 04 Feb 2025 03:07 PM IST
सार

UPSC CSE 2025: यूपीएससी ने हाल ही में सीएसई और भारतीय वन सेवा परीक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। अगर आप इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले हैं, तो आपको यह नोटिस जरूर पढ़ना चाहिए।
 

विज्ञापन
UPSC's new rules to make modifications in OTR profile for CSE, IFS Prelims 2025 application forms, Check here
UPSC, यूपीएससी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC CSE 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चालू है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने इन भर्ती परीक्षाओं के संबंध में एक नई अधिसूचना जारी की है। अगर आप यूपीएससी सीएसई या आईएफएस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले हैं, तो आपको यह सूचना अवश्य पढ़नी चाहिए।
विज्ञापन


यूपीएससी ने नई अधिसूचना जारी कर सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 के अभ्यर्थियों को ओटीआर प्रोफाइल अपडेट से जुड़े परिवर्तनों के बारे में सूचित किया है।
विज्ञापन

12 से 18 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन में संशोधन

नोटिस के मुताबिक, जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए ओटीआर प्रोफाइल के तहत पंजीकरण किया है, वे 12 से 18 फरवरी, 2025 के बीच अपने आवेदन में संशोधन कर सकते हैं। गौरतलब है कि दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी, 2025 निर्धारित की गई है।

जीवनभर में एक बार मिलेगा ओटीआर में बदलाव का अवसर

आधिकारिक सूचना में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई अभ्यर्थी अपने ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) प्रोफाइल में कोई बदलाव करना चाहता है, तो उसे जीवनकाल में केवल एक बार यह अवसर मिलेगा। ओटीआर प्रोफाइल में संशोधन की सुविधा, आयोग की किसी भी परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के अगले दिन से सात दिनों तक उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन

इन विवरणों में कर सकेंगे बदलाव

यदि कोई उम्मीदवार पहली बार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर रहा है, तो ओटीआर प्रोफाइल में बदलाव की अंतिम तिथि 18 फरवरी, 2025 होगी। इसके तहत, उम्मीदवार केवल निम्नलिखित विवरणों में संशोधन कर सकेंगे:

  • नाम/परिवर्तित नाम
  • जन्म तिथि
  • लिंग
  • माता/पिता/अभिभावक का नाम
  • अल्पसंख्यक दर्जा
  • कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रोल नंबर


ओटीआर प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण के बाद इन बदलावों की अनुमति जीवनकाल में सिर्फ एक बार दी जाएगी। साथ ही, उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना होगा कि किसी भी परिस्थिति में वे अपनी ईमेल आईडी बदलने में सक्षम नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed