फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC released revised schedule of interview for candidates who passed Civil service main examination 2020

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020: आयोग द्वारा बड़ी घोषणा, इस तारीख से शुरू होंगे साक्षात्कार, यहां पढ़े पूरी खबर

Thu, 10 Jun 2021 09:49 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 10 Jun 2021 09:49 AM IST
सार

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2020 में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 2 अगस्त 2021 से साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। 

विज्ञापन
UPSC released revised schedule of interview for candidates who passed Civil service main examination 2020
UPSC - फोटो : social media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2020 में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। बता दें कि देश में कोरोना महामारी की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए प्रस्तावित साक्षात्कार को स्थगित कर दिया था। अब यह साक्षात्कार 2 अगस्त 2021 से शुरू होकर 22 सितंबर, 2021 तक जारी रहेंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर या खबर के अंत में दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर नए शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

26 अप्रैल 2021 को प्रस्तावित था साक्षात्कार
आयोग ने संशोधित शेड्यूल में अभ्यर्थियों का रोल नंबर, इंटरव्यू की तारीख और समय की जानकारी दी है। अधिसूचना में यह भी बताया गया है कि आयोग द्वारा 23 मार्च 2021 को सिलिव सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2020 का परिणाम घोषित किया गया था और इसी आधार पर 26 अप्रैल, 2021 को साक्षात्कार आयोजित करने की योजना भी तैयार की थी। किंतु कोरोना महामारी की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए इस कुछ समय के लिए टालना पड़ा। 

विज्ञापन

यूपीएससी एनडीए II के लिए अधिसूचना जारी
बुधवार को ही आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी एनडीए II की अधिसूचना जारी कर दी है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए 29 जून 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार यूपीएससी एनडीए और एनए परीक्षा II का आयोजन 5 सितंबर को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2020 के साक्षात्कार का संशोधित शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed