फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Recruitment assistant professor jobs in health sector Sarkari Naukri 2021

यूपीएससी : सहायक प्राध्यापकों की भर्तियां, वेतन 67 हजार से दो लाख रुपये मासिक तक

Tue, 13 Apr 2021 07:17 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 13 Apr 2021 07:17 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की ओर से सहायक प्राध्यापकों समेत कई रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन
UPSC Recruitment assistant professor jobs in health sector Sarkari Naukri 2021
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की ओर से चिकित्सकों और सहायक चिकित्सा प्राध्यापकों समेत कई रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले देश भर के विभिन्न अस्पतालों में खाली पड़े कई शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती शुरू की गई है।

विज्ञापन


सभी पदों के लिए भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2021 तक ही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए यह भर्ती प्रक्रिया संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के द्वारा आयोजित की जा रही है। यहां इस खबर में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन अस्पतालों की इन भर्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द ही इन भर्तियों के लिए आवेदन कर लेना चाहिए। आगे देखिए किस पद के लिए क्या हैं योग्यता मानदंड... 

विज्ञापन

सहायक प्रोफेसर पीडियाट्रिक्स (Assistant Professor Pediatrics) 
भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर पीडियाट्रिक्स यानी बाल रोग विशेषज्ञ/ शिशु रोग विशेषज्ञ के 14 पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए वेतनमान स्तर-11 के तहत 67,700-2,08,700/- प्लस एनपीए निर्धारित है। इन पदों के लिए यहां क्लिक कर सीधे आवेदन किया जा सकता है।  

सहायक प्रोफेसर फिजियोलॉजी (Assistant Professor Physiology) 
भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर फिजियोलॉजी यानी शरीर क्रिया विज्ञान विशेषज्ञ के दो पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए वेतनमान स्तर-11 के तहत 67,700-2,08,700/- प्लस एनपीए निर्धारित है। इन पदों के लिए यहां क्लिक कर सीधे आवेदन किया जा सकता है।  

विज्ञापन

सहायक प्रोफेसर साइकियाट्री (Assistant Professor Psychiatry) 
भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर साइकियाट्री यानी मनोचिकित्सा विज्ञान विशेषज्ञ के 11 पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए वेतनमान स्तर-11 के तहत 67,700-2,08,700/- प्लस एनपीए निर्धारित है। इन पदों के लिए यहां क्लिक कर सीधे आवेदन किया जा सकता है।
 

सहायक प्रोफेसर सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (Asst Prof Surgical Gastroenterology) 
भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी यानी जठरांत्र रोग विज्ञान में शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ के एक पद पर रिक्ति है। इस पद के लिए वेतनमान स्तर-11 के तहत 67,700-2,08,700/- प्लस एनपीए निर्धारित है। इस पद के लिए यहां क्लिक कर सीधे आवेदन किया जा सकता है।

योग्यता एवं पात्रता मानदंड 

  • सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित है।
  • वहीं, एससी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयुसीमा 45 वर्ष है।
  • उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री और संबंधित स्पेशिएलिटी या सुपर-स्पेशिएलिटी में स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है।
  • वहीं, पीजी डिग्री के बाद संबंधित स्पेशिएलिटी या सुपर स्पेशिएलिटी में सीनियर रेजीडेंट या ट्यूटर या डेमोंस्ट्रेटर या रजिस्ट्रार या असिस्टेंट प्रोफेसर या लेक्चरर के रूप में कम से कम तीन साल का शिक्षण अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed