फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Recruitment 2026: Eligibility Criteria Released for Scientist B and Other Vacancies

UPSC Job: यूपीएससी में साइंटिस्ट-बी और अन्य पदों पर चल रही है भर्ती, वेतन 47 हजार से 2.8 लाख तक; जानें योग्यता

Mon, 04 May 2026 09:45 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 04 May 2026 09:45 AM IST
सार

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने साइंटिस्ट-बी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को 47 हजार से 2.8 लाख रुपये तक वेतन मिलेगा। योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC Recruitment 2026: Eligibility Criteria Released for Scientist B and Other Vacancies
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : LinkedIn: UPSC

विस्तार

UPSC Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग और विज्ञान क्षेत्र के पेशेवरों के लिए नई भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जो उम्मीदवार इच्छुक और योग्य हैं, वे 15 मई 2026 शाम 6 बजे तक UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन के लिए क्या है योग्यता?

  • वैज्ञानिक-बी (यांत्रिक): इस पद के लिए उम्मीदवार के पास भौतिकी में मास्टर डिग्री या मैकेनिकल/मेटलर्जी इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र की जानकारी होना जरूरी है। अनुभव की बात करें तो, एम.एससी. वालों के लिए किसी मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में टेस्टिंग, कैलिब्रेशन या मेट्रोलॉजी का 1 वर्ष का अनुभव चाहिए। वहीं बी.ई./बी.टेक वालों के लिए 2 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
  • विज्ञापन
  • वैज्ञानिक अधिकारी (गैर-विनाशकारी): इस पद के लिए भौतिकी में पोस्ट ग्रेजुएशन या इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या मेटलर्जी इंजीनियरिंग में डिग्री जरूरी है। यह पद तकनीकी और शोध कार्यों से जुड़ा हुआ है। अनुभव के तौर पर उम्मीदवार के पास एनडीटी लैब में काम करने या एक्स-रे डिफ्रैक्शन और फेल्योर एनालिसिस जैसी तकनीकों में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पुरातत्व अभियंता के अधीक्षण: इस पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। यह पद ऐतिहासिक और सरकारी निर्माण कार्यों से जुड़ा होता है। अनुभव में उम्मीदवार के पास सिविल निर्माण कार्यों की योजना, निष्पादन और निगरानी में कम से कम 8 वर्षों का अनुभव होना चाहिए, खासकर सरकारी या विरासत स्थलों पर काम का।
  • सहायक प्रोफेसर (सिविल/सर्वेक्षण): इस पद के लिए बी.ई./बी.टेक (सिविल) के साथ एम.ई./एम.टेक (जियो-इन्फॉर्मेटिक्स या सर्वे टेक्नोलॉजी) में फर्स्ट क्लास होना जरूरी है।

 

आयु सीमा की शर्तें

सभी पदों के लिए अलग-अलग उम्र सीमा तय की गई है। वैज्ञानिक-बी के लिए सामान्य उम्र 35 साल है, जिसमें आरक्षित वर्गों को छूट मिलती है। वैज्ञानिक अधिकारी के लिए उम्र सीमा 33 साल है और इसमें भी नियमों के अनुसार छूट दी जाती है। पुरातत्व अभियंता पद के लिए उम्र 40 साल तक है और दिव्यांग उम्मीदवार 50 साल तक आवेदन कर सकते हैं। सहायक प्रोफेसर के लिए उम्र सीमा 38 साल रखी गई है और बाकी वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलती है।
 

Trending Videos

कितना मिलेगा वेतन?

पद (Post) वेतन स्तर (Pay Level) वेतनमान (Pay Matrix लगभग)
वैज्ञानिक-बी स्तर 10 56,100 -1,77,500
वैज्ञानिक अधिकारी स्तर 8 47,600 -1,51,100
पुरातत्व अभियंता (अधीक्षण) स्तर 11 67,700 - 2,08,700
सहायक प्रोफेसर शैक्षणिक स्तर 10 57,700 - 1,82,400

इतना लगेगा आवेदन 

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग (UR), ओबीसी और EWS पुरुष उम्मीदवारों के लिए 25 रखा गया है, जबकि महिला उम्मीदवारों, एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों को पूरी तरह शुल्क से छूट दी गई है यानी उन्हें कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें, जिसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी बेसिक जानकारी भरनी होती है।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • अब आवेदन फॉर्म खोलकर सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी ध्यान से भरें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  • यदि आवेदन शुल्क लागू हो तो ऑनलाइन माध्यम से उसका भुगतान करें।
  • सभी जानकारी सही होने पर फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed