UPSC Recruitment 2024: सहायक प्रोफेसर और अन्य पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका, अभी करें यहां से पंजीकरण
UPSC Recruitment 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आज सहायक प्रोफेसर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर देगा। योग्य उण्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC Recruitment 2024: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) आज16 मई, 2024 को सहायक प्रोफेसर (रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, गणित, भौतिकी और हिन्दी) और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 17 पदों को भरना है।
यूपीएससी भर्ती अभियान 2024 का लक्ष्य कुल 17 पदों को भरना है। जबकि, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए प्रत्येक विषय के लिए कुल 5 रिक्तियां हैं।
पात्रता मानदंड
आयु सीमा- विभिन्न विषयों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 35 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता- आवेदन कर रहें उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से विशिष्ट विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
आवेदकों (महिला/एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को छोड़कर जिन्हें शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है) को 25 रुपये का शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/किसी भी समुदाय की महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in. पर जाएं।
- अब "विभिन्न भर्ती पदों के लिए ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA)" पर जाएं।
- सभी विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा दें।
- आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।