फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Recruitment 2024 applications invited for Marketing Officer & Training Officer and more , apply link here

UPSC Recruitment 2024: मार्केटिंग अधिकारी और ट्रेनिंग ऑफिसर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें आवेदन

Thu, 16 May 2024 11:24 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 16 May 2024 11:24 AM IST
सार

UPSC Recruitment 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के मार्केटिंग अधिकारी, ट्रेनिंग ऑफिसर, सहायक अनुसंधान अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर आवेदन प्रक्रिया चालू है। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UPSC Recruitment 2024 applications invited for Marketing Officer & Training Officer and more , apply link here
UPSC Recruitment 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

UPSC Recruitment 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के मार्केटिंग अधिकारी, ट्रेनिंग ऑफिसर, सहायक अनुसंधान अधिकारी, माइनिंग इंजीनियरिंग समेत विभिन्न पदों पर आवेदन प्रक्रिया चालू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकाकिरक वेबसाइट- upsc.gov.in. के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई, 2024 निर्धारित है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 83 पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड
उम्र सीमा: असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवार को पांच साल और दिव्यांगों को दस साल की छूट दी गई है। 

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से माइनिंग इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग या बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी होनी चाहिए और मेटलिफेरस (गैर-कोयला) खदानों में सुपरवाइजर पद पर कोर खनन गतिविधि में दो साल का अनुभव होना चाहिए। जिसमें ग्रेजुएट या मैनेजमेंट या जूनियर ट्रेनी इंजीनियर की अवधि शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्ति विवरण
  • मार्केटिंग अधिकारी- 33 पद
  • ट्रेनिंग ऑफिसर:-16 पद
  • सहायक अनुसंधान अधिकारी- 15 पद
  • माइनिंग इंजीनियरिंग- 7 पद
  • सह- प्राध्यापक- 2 पद
  • सहायक आयुक्त- 1 पद
  • परीक्षण अभियन्ता- 1 पद
  • वैज्ञानिक अधिकारी- 1 पद
  • कारखाना प्रबंधक- 1 पद
  • प्रोफेसर (सिविल इंजीनियरिंग)- 1 पद
  • प्रोफेसर (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कॉम इंजी.)- 1 पद
विज्ञापन

आवेदन शुल्क 
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अन्य सभी श्रेणियों 25 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। एससी, एसटी, दिव्यांग श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों आवेदन शुल्क के भुगतान के छूट दी गई है। 

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsconline.nic.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करें ।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद उम्मीदवार अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। 
  • अंत में उम्मीदवार आवेदन शुल्क जमा कर दें। 
  • इसके बाद भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed