फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Principal, Vice Principal Recruitment 2026: CRT Exam Date Revised to January 9

यूपीएससी: प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, एक नंवबर को नहीं होगी, नोट करें नई तिथि

Fri, 16 Oct 2026 05:09 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 16 Oct 2026 05:09 PM IST
सार

यूपीएससी ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के 828 पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख बदल दी है। पहले भर्ती परीक्षा की तारीख 1 नवंबर 2026 तय की गई थी, जिसे अब बदल दिया गया है। अब यह परीक्षा 2027 में आयोजित होगी। जानें परीक्षा की तारीख...
 

विज्ञापन
UPSC Principal, Vice Principal Recruitment 2026: CRT Exam Date Revised to January 9
प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिपल भर्ती की परीक्षा अब जनवरी 2027 में - फोटो : AI Generated

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती को लेकर नया नोटिस जारी किया है। 16 अक्तूबर 2026 को जारी नोटिस में बताया गया है कि संयुक्त भर्ती परीक्षा (CRT) अब 1 नवंबर 2026 के बजाय 9 जनवरी 2027 को आयोजित होगी। इस भर्ती के तहत प्रिंसिपल के 124 और वाइस प्रिंसिपल के 704 पदों को भरा जाना है। दोनों पदों को मिलाकर कुल 828 रिक्तियां हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अब किस तारीख को होगी परीक्षा?

यूपीएससी के ताजा नोटिस में परीक्षा की तारीख बदलने की जानकारी दी गई है। परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी इस प्रकार है:

 
विवरण जानकारी
भर्ती संस्था संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
विभाग दिल्ली सरकार का शिक्षा विभाग
प्रिंसिपल के पद 124
वाइस प्रिंसिपल के पद 704
कुल पद 828
पुरानी परीक्षा तारीख 1 नवंबर 2026
नई परीक्षा तारीख 9 जनवरी 2027
परीक्षा का समय सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक
परीक्षा की अवधि 2 घंटे
सत्र FN (फोरनून यानी सुबह का सत्र)
 

आयोग के नोटिस के अनुसार, परीक्षा 9 जनवरी 2027 को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को अपनी तैयारी अब संशोधित तारीख के अनुसार करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के कितने पद हैं?

इस भर्ती में दोनों पदों के लिए श्रेणीवार रिक्तियां इस प्रकार हैं:

प्रिंसिपल के 124 पद

श्रेणी पदों की संख्या
सामान्य (UR) 69
EWS 11
OBC 18
SC 16
ST 10
कुल 124
 

वाइस प्रिंसिपल के 704 पद

श्रेणी पदों की संख्या
सामान्य (UR) 287
EWS 71
OBC 189
SC 103
ST 54
कुल 704
 

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

  • इस भर्ती में चयन के लिए पात्रता के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग या भर्ती परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
  • इसके बाद इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होगी।
  • चयन में भर्ती परीक्षा को 75 प्रतिशत और इंटरव्यू को 25 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
  • अंतिम चयन निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा।

 

कितनी मिलेगी सैलरी?

दोनों पदों के वेतन में अंतर है। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार, वेतन इस प्रकार है:

 
पद शुरुआती बेसिक वेतन अनुमानित मासिक ग्रॉस वेतन
प्रिंसिपल ₹78,800 ₹1.48 लाख से ₹1.55 लाख
वाइस प्रिंसिपल ₹56,100 ₹1.08 लाख से ₹1.15 लाख
 

मासिक ग्रॉस वेतन में लागू भत्ते शामिल हो सकते हैं। वास्तविक वेतन नियुक्ति और लागू नियमों के अनुसार अलग हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed