फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Prelims 2026: Don’t Take CSAT Lightly, Master the Syllabus First

यूपीएससी प्रीलिम्स की असली कसौटी: सीसैट को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी, सिलेबस की समझ है पहली शर्त

Fri, 27 Feb 2026 11:20 AM IST
Shahin Praveen मुकेश श्रीवास्तव, एग्जाम एक्सपर्ट
मुकेश श्रीवास्तव, एग्जाम एक्सपर्ट Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 27 Feb 2026 11:20 AM IST
सार

UPSC Prelims 2026: यूपीएससी प्रीलिम्स में सीएसएटी भले ही क्वालीफाइंग पेपर हो, लेकिन इसे हल्के में लेना बड़ी गलती साबित हो सकता है। सही दिशा में तैयारी के लिए सिलेबस की स्पष्ट समझ और नियमित अभ्यास बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
UPSC Prelims 2026: Don’t Take CSAT Lightly, Master the Syllabus First
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

CSAT Exam: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के हिस्से के रूप में सिविल सेवा योग्यता परीक्षा (सीसैट) आयोजित करता है। सीसैट एक क्वालीफाइंग परीक्षा है, जिसका उद्देश्य उम्मीदवार की योग्यता और तर्क क्षमता का मूल्यांकन करना है। यह परीक्षा इस वर्ष मई में आयोजित की जाएगी। सीसैट की तैयारी शुरू करने से पहले इसका पाठ्यक्रम अच्छे से समझना बहुत जरूरी है। इससे आपको यह पता चलेगा कि कौन-कौन से विषय पढ़ने हैं, किन क्षेत्रों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है और कोई भी महत्वपूर्ण टॉपिक्स छूट न जाए।

विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर-1 में सामान्य अध्ययन का परीक्षण किया जाता है, जिसमें इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति और समसामयिक मामलों आदि से जुड़े 100 प्रश्न (कुल 200 अंक) शामिल होते हैं। पेपर-II, जिसे सीसैट कहते हैं, 200 अंकों का वस्तुनिष्ठ पेपर है, जिसमें 80 प्रश्न होते हैं और क्वालीफाई करने के लिए न्यूनतम 33% अंक (66 अंक) अनिवार्य हैं। इसमें बुनियादी अंकगणित, तार्किक क्षमता और पठन-बोध (कॉम्प्रिहेंशन) से प्रश्न पूछे जाते हैं।

विज्ञापन

अनुशंसित पुस्तकों का चयन

सीसैट परीक्षा के लिए एक व्यापक अध्ययन योजना बनाएं, जिसमें प्रत्येक विषय के लिए पर्याप्त समय तय हो। अध्ययन सामग्री चुनते समय विश्वसनीय और अनुशंसित पुस्तकों तथा ऑनलाइन संसाधनों का चयन करें। सीसैट में योग्यता और तर्क क्षमता की जांच होती है, इसलिए नियमित अभ्यास बहुत जरूरी है। अपनी समस्या समाधान क्षमता बढ़ाने के लिए अभ्यास प्रश्न, मॉक टेस्ट और यूपीएससी के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र अवश्य हल करें। साथ ही, पढ़े हुए टॉपिक्स को समय-समय पर दोहराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

समझने की क्षमता पर करें काम

सबसे पहले, बुनियादी अंकगणित और तर्क कौशल मजबूत करें। यह आपको सवाल जल्दी और सही तरीके से हल करने में मदद करेगा। उदाहरण के लिए, अगर आपको जोड़, घटाना, गुणा-भाग या तार्किक पहेली हल करनी है, तो मजबूत आधार होने से आप आसानी से समाधान निकाल पाएंगे। दूसरी चीज है पठन और बोध क्षमता। सीसैट में आपको गद्यांश पढ़कर उसके सवालों का उत्तर देना होता है। इसलिए अपनी पढ़ने की गति औन समझने की क्षमता पर काम करें। अलग-अलग प्रकार के लेख, समाचार और गद्यांश पढ़ें और उनके सवाल हल करने का अभ्यास करें।

समस्याओं को हल करें

अपनी तार्किक और विश्लेषणात्मक सोच मजबूत करें। इसके लिए पहेलियां, उपमाएं, कोडिंग-डिकोडिंग और इसी तरह की समस्याओं को हल करने का अभ्यास करें समय प्रबंधन भी बहुत जरूरी है। चूंकि सीसैट परीक्षा में समय सीमित होता है, इसलिए सवालों को तय समय में हल करने का अभ्यास करें। इससे आप परीक्षा के दौरान समय का सही इस्तेमाल कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed