फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Notification 2022 upsc released Notification for civil service and ifs exams, know how to apply here sarkari naukri

UPSC Notification 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन, ऐसे चेक करें

Thu, 03 Feb 2022 05:28 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 03 Feb 2022 05:28 PM IST
सार

UPSC Notification 2022: जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इस नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC Notification 2022 upsc released Notification for civil service and ifs exams, know how to apply here sarkari naukri
UPSC Notification 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSC Notification 2022: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)  ने बुधवार को सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इस नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया भी शुरू 
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा के नोटिफिकेशन को जारी करने साथ ही आज 2 फरवरी, 2022 से आवेदन प्रक्रिया की भी शुरुआत कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।  
विज्ञापन


1012 पदों पर होंगी भर्तियां
यूपीएससी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार सिविल सेवा और वन सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 1012 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें से 861 पद सिविल सेवा के लिए हैं और 151 पद भारतीय वन सेवा के लिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 फरवरी तक कर लें आवेदन
यूपीएससी सिविल सेवा और वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 2 फरवरी, 2022 से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तारीख 22 फरवरी, 2022 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 

यूपीएससी भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 2 फरवरी, 2022
आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 2 फरवरी, 2022
आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 22 फरवरी, 2022
प्रारंभिक परीक्षा की तारीख- 5 जून, 2022
मुख्य परीक्षा- सितंबर, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed