{"_id":"60d4114a8ebc3e335642283e","slug":"upsc-nda-na-ii-exam-2021-postponed-now-it-will-be-held-in-november-along-with-d-combined-defence-services-examination-ii","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी एनडीए II 2021: आयोग ने स्थगित की परीक्षा, अब इस दिन होगा आयोजन, यहां देखें डिटेल्स","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
यूपीएससी एनडीए II 2021: आयोग ने स्थगित की परीक्षा, अब इस दिन होगा आयोजन, यहां देखें डिटेल्स
Thu, 24 Jun 2021 10:59 AM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:59 AM IST
सार
यूपीएससी एनडीए/ एमए II परीक्षा 2021 पहले से निर्धारित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2021 के साथ आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
यूपीएससी
- फोटो : फाइल फोटाे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी एनडीए/ एनए II परीक्षा 2021 को स्थगित करने का फैसला किया है। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक 5 सितंबर, 2021 को आयोजित होने वाली ई राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (II) को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन
14 सितंबर को होगी आयोजित
जारी अधिसूचना के अनुसार अब यूपीएससी एनडीए/ एमए II परीक्षा 2021 पहले से निर्धारित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2021 के साथ 14 नवंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
बदल सकते हैं परीक्षा केंद्र
यह परीक्षा देशभर के 75 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही इस परीक्षा के लिए आवेदन कर दिया है, वे यदि चाहें तो अपना केंद्र बदल सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास उपलब्ध 75 केंद्रों में से केंद्र चुनने का विकल्प होगा।
विज्ञापन
29 जून तक जारी है आवेदन की प्रक्रिया
बता दें कि यूपीएससी एनडीए/ एनए II परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 29 जून, 2021 तक जारी रहेगी। पिछले नोटिस के अनुसार आवेदन वापस लेने के लिए आवेदन विंडो 6 जुलाई को खुलेगी और 12 जुलाई, 2021 को समाप्त होगी। इस भर्ती अभियान के जरिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में 370 और नौसेना अकादमी में 30 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस विस्तृत अधिसूचना को पढ़ सकते हैं। इसके अलावा इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर परीक्षा स्थगित होने के संबंध में यूपीएससी की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना भी पढ़ सकते हैं।