फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA NA II CDS II 2025 Registration Last Date Today Application Form How to Apply Know All Details Here

UPSC NDA, CDS: यूपीएससी एनडीए-सीडीएस II के लिए बंद होने वाली है आवेदन विंडो, तुरंत इस लिंक से भर दें फॉर्म

Tue, 17 Jun 2025 09:33 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 17 Jun 2025 09:33 AM IST
सार

UPSC NDA, CDS 2025 Registration: यूपीएससी एनडीए, सीडीएस II 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। यूपीएससी इन परीक्षाओं के लिए आवेदन विंडो जल्द बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक लिंक के माध्यम से आवेदन करें।

विज्ञापन
UPSC NDA NA II CDS II 2025 Registration Last Date Today Application Form How to Apply Know All Details Here
UPSC - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC NDA, CDS 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा-II 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो जल्द ही बंद होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in. पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। 

विज्ञापन


आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 17 जून, 2025 है। उम्मीदवारों को ठीक प्रकार से भरा हुआ अपना आवेदन पत्र 17 जून रात्रि 11.59 बजे तक जमा करना होगा। आवेदन की समयसीमा के दौरान हेल्पडेस्क सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुली रहेगी।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

NDA-II:

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 16.5 वर्ष से 19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भारतीय सेना उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। भारतीय नौसेना व वायुसेना (Navy/Air Force) के लिए अभ्यर्थी ने भौतिकी (Physics) और गणित (Mathematics) विषयों के साथ 12वीं पास की हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

CDS-II:

आयु सीमा: 19 से 25 वर्ष तक (अंतिम आयु सीमा संबंधित अकादमी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है)।

शैक्षणिक योग्यता

  • भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), OTA के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
  • भारतीय नौसेना अकादमी (INA) के लिए इंजीनियरिंग में डिग्री अनिवार्य।
  • वायु सेना अकादमी (AFA) के लिए स्नातक के साथ भौतिकी व गणित 10+2 स्तर पर अनिवार्य या इंजीनियरिंग डिग्री।

आवेदन शुल्क

यूपीएससी एनडीए, एनए II 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों एवं JCOs/NCOs/ORs के आश्रितों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। वहीं, CDS II 2025 परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है, जबकि  एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क से पूरी तरह छूट प्राप्त है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (upsconline.nic.in) पर जाएं।
  • अब One-Time Registration (OTR) करें।
  • इसके बाद, लॉगिन कर NDA-II या CDS-II लिंक चुनें।
  • फॉर्म में व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और ID दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन फीस जमा करें (यदि लागू हो)।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed