फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA NA II 2020 Final Result Declared, 478 Candidates Qualified for service

यूपीएससी : राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा-II का अंतिम परिणाम घोषित, यहां देखें

Wed, 07 Jul 2021 09:45 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 07 Jul 2021 09:45 PM IST
सार

उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और अंतिम परिणाम देख सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए परिणाम देखने के लिए सीधे लिंक के साथ ही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी में चयनित उम्मीदवारों की सूची भी इस खबर में दी गई है।

विज्ञापन
UPSC NDA NA II 2020 Final Result Declared, 478 Candidates Qualified for service
एनडीए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एनडीए / एनए II परीक्षा 2020 के लिए अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों का परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और अंतिम परिणाम देख सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए परिणाम देखने के लिए सीधे लिंक के साथ ही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी में चयनित उम्मीदवारों की सूची भी इस खबर में दी गई है।

विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (II) 2020 के लिए लिखित परीक्षा 06 सितंबर, 2020 को आयोजित की गई थी। आधिकारिक रिजल्ट अधिसूचना में कहा गया है, संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 6 सितंबर, 2020 को आयोजित लिखित परीक्षा और उसके बाद के साक्षात्कार के परिणामों के आधार पर 478 उम्मीदवारों, जिन्होंने इस परीक्षा में क्वालीफाई किया है, की योग्यता के क्रम में सूची जारी की गई है।  उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक की मदद से यूपीएससी एनडीए / एनए II परीक्षा 2020 का अंतिम परिणाम और चयन सूची देख सकते हैं।
विज्ञापन


यूपीएससी एनडीए / एनए II अंतिम परिणाम 2020 का- सीधा लिंक
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हालांकि, अभी सभी उम्मीदवारों की अंतिम दावेदारी उनके द्वारा दिए गए दस्तावेजों में जन्म तिथि और शैक्षिक योग्यता आदि प्रमाण पत्र की की जांच के अधीन है। योग्य उम्मीदवारों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के थल सेना, नौसेना और वायु सेना विंग के 146वें पाठ्यक्रम के लिए और भारतीय नौसेना अकादमी के 108वें पाठ्यक्रम (आईएनएसी) बैच के लिए नौसेना अकादमी में प्रवेश मिलेगा। ये पाठ्यक्रम जल्द ही शुरू किए जाएंगे। हालांकि, आयोग इस संबंध में अलग अधिसूचना के माध्यम से उम्मीदवारों को सूचित करेगा। फिर भी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

यूपीएससी एनडीए-एनए (II) फाइनल रिजल्ट 2020 ऐसे देखें 

  1. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, “यूपीएससी एनडीए / एनए (II) फाइनल रिजल्ट 2020” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर एक पीडीएफ लिंक फाइल प्रदर्शित होगी।
  4. विवरण पढ़ें और पीडीएफ में ctrl+f key का उपयोग कर अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
  5. परिणाम पर मुद्रित विवरण को ध्यान से देखें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed