फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA-NA CDS 1 Registration 2023 last date toady apply online at upsc.gov.in

UPSC NDA CDS Registration 2023: आज एनडीए-सीडीएस के आवेदन की आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई

Thu, 12 Jan 2023 01:33 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 12 Jan 2023 01:33 PM IST
सार

UPSC NDA-NA CDS 1 Registration Last Date 2023:  संघ लोक सेवा आयोग द्वारा एनडीए-एनए और सीडीएस 1 के लिए भर्ती प्रक्रिया के आवेदन का आज आखिरी दिन है। 

विज्ञापन
UPSC NDA-NA CDS 1 Registration 2023 last date toady apply online at upsc.gov.in
UPSC NDA-NA CDS1 REGISTRATION 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSC NDA-NA CDS 1 Registration 2023:  संघ लोक सेवा आयोग द्वारा एनडीए-एनए और सीडीएस 1 के लिए भर्ती प्रक्रिया के आवेदन का आज आखिरी दिन है। आवेदन की प्रक्रिया 21 दिसंबर 2022 से जारी है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2023 थी। लेकिन आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे 12 जनवरी 2023 तक बढ़ाया गया। जो आज समाप्त हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन किया हो उनके पास ये आखिरी मौका है। वे आयोग की वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपने ऑनलाइन आवेदन भर और जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UPSC NDA-NA  2023 रिक्तियों का विवरण

एनडीए एनए 1 परीक्षा 2023 के जरिए कुल 395 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें  सेना (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) में 208 नौसेना (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) में 42, वायु सेना (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) 120, नौसेना अकादमी (10+2 कैडेट प्रवेश योजना) 25 के लिए  यूपीएससी 16 अप्रैल को एनडीए 1 परीक्षा 2023 आयोजित करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC CDS-1 Exam 2023 रिक्तियों का विवरण

 भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून - 100 सीट/पद, भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला - 22 सीट/पद, वायु सेना अकादमी, हैदराबाद - 32 सीट/पद, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (मद्रास) 116वीं एसएससी (पुरुष) (एनटी) - 170 सीट/पद,  अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (मद्रास) 30 वीं एसएससी महिला (एनटी) - 17 सीट/पद  को मिलाकर कुल 341 पद हैं। 

विज्ञापन

UPSC NDA NA Application Fee आवेदन शुल्क 

यूपीएससी एनडीए एनए फर्स्ट भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य ओबीसी ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है। इसके अलावा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति महिला के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

CDS 1 Registration Application Fee आवेदन शुल्क

यूपीएससी सीडीएस-1 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 12 जनवरी तक आवेदन करना होगा।  उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि, महिला/ एससी/ एसटी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई विस्तृत अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed