फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA II 2021 notification released today for 400 vacant posts on upsconline

यूपीएससी एनडीए II 2021 : राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, नौसेना अकादमी के लिए परीक्षा अधिसूचना जारी, ऐसे करें आवेदन

Wed, 09 Jun 2021 03:36 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 09 Jun 2021 03:36 PM IST
सार

  • 400 रिक्त पदों के लिए यूपीएससी एनडीए II 2021 अधिसूचना जारी।
  • इच्छुक उम्मीदवार 29 जून, 2021 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
  • यूपीएससी एनडीए II परीक्षा 5 सितंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है।

विज्ञापन
UPSC NDA II 2021 notification released today for 400 vacant posts on upsconline
एनडीए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, नौसेना अकादमी में दाखिले के लिए यूपीएससी एनडीए II (UPSC NDA II) 2021 की अधिसूचना बुधवार, 9 जून, 2021 को जारी कर दी गई है।  संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक भर्ती कैलेंडर के अनुसार, छात्रों के पास पंजीकरण के लिए 29 जून, 2021 तक का समय होगा। परीक्षा के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अधिसूचना जारी की गई है और ऑनलाइन आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी इस खबर में दी गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,  यूपीएससी एनडीए II 2021 अधिसूचना 400 रिक्त पदों के लिए जारी की गई है। साथ ही, वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार, यूपीएससी एनडीए II 2021 की परीक्षा 05 सितंबर, 2021 को आयोजित की जानी प्रस्तावित है। वहीं, इस बीच, यूपीएससी एनडीए / एनए I परीक्षा 2021 का परिणाम के भी जल्द ही जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन


यूपीएससी एनडीए II 2021 योग्यता
 

यूपीएससी एनडीए II 2021 की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। आवेदक उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना आवश्यक है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

प्रशिक्षण अवधि के दौरान 56,100 रुपये का मासिक वजीफा 
यूपीएससी एनडीए परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वालों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 56,100 रुपये का मासिक वजीफा मिलेगा। उम्मीदवार यूपीएससी एनडीए-2  2021 के पंजीकरण शुरू करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ लें।

यूपीएससी एनडीए II 2021 आवेदन कैसे करें? 

  1. upsconline.nic.in पर जाएं या upsc.gov.in पर आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  2. यूपीएससी एनडीए II 2021 पंजीकरण के लिए लिंक यूपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन सेक्शन में उपलब्ध है।
  3. आवेदन की दो चरण की प्रक्रिया है, उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होता है और फिर विस्तृत फॉर्म भरना होता है।
  4. दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और फॉर्म भरें।
  5. प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शुल्क का भुगतान करें। 
  6. पंजीकरण और शुल्क का भुगतान संबंधी विवरण और जानकारी को संभालकर रखें। 


अधिसूचना यहां से डाउनलोड करें : National Defence Academy and Naval Academy Examination II 2021 Exam Notification
 

सीधे ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें : NDA II Apply online
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed