{"_id":"66d2d48bc3b90ddf89052b2e","slug":"upsc-nda-exam-2024-tomorrow-check-exam-day-guidelines-for-candidates-here-read-more-details-2024-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC NDA, CDS Exam 2024: यूपीएससी एनडीए और सीडीएस परीक्षा कल, एग्जाम के दिन इन दिशानिर्देशों का जरूर करें पालन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSC NDA, CDS Exam 2024: यूपीएससी एनडीए और सीडीएस परीक्षा कल, एग्जाम के दिन इन दिशानिर्देशों का जरूर करें पालन
Sat, 31 Aug 2024 02:51 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 31 Aug 2024 02:51 PM IST
सार
UPSC NDA Exam 2024: यूपीएससी 1 सितंबर यानी कल एनडीए और एनए परीक्षा और सीडीएस II परीक्षा आयोजित करेगा। एनडीए दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जबकि सीडीएस तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। नीचे कुछ सामान्य दिशानिर्देश दिए गए है, जिसका पालन करने पर परीक्षा के दिन उम्मीदवारों की किसी तरह समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
UPSC NDA, CDS Exam 2024
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC NDA Exam 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) कल यानी 1 सितंबर, 2024 को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा और संयुक्त रक्षा सेवा (CDS)-II परीक्षा आयोजित करेगा। एनडीए परीक्षा दो पालियों में और सीडीएस परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। एनडीए और एनए लिखित परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
उम्मीदवारों से अनुरोध है कि यदि उन्होंने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, तो उसे डाउनलोड कर लें और उसकी एक प्रति प्रिंट कर लें। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 459 पदों को भरना है।
विज्ञापन
परीक्षा के दिन के लिए दिशानिर्देश
- कुछ सामान्य दिशानिर्देश हैं जिनका उम्मीदवारों को यूपीएससी एनडीए और सीडीएस परीक्षा- II 2024 के लिए पालन करना चाहिए :
- केंद्र पर ले जाना होगा। फोटा पहचान प्रमाणा का सूचा म आधार कार्ड/वाटर काड/पन काड/ पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/स्कूल फोटो आईडी/राज्य/केंद्र सरकार द्वारा जारी कोई अन्य फोटो पहचान पत्र शामिल है।
- अभ्यर्थियों को अपने रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
- अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट भरने के लिए केवल 'ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन' का उपयोग करना चाहिए। परीक्षा हॉल के अंदर मूल्यवान वस्तुएं और बैग ले जाने की अनुमति नहीं है।
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, स्मार्ट वॉच या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है।
- अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर घड़ी पहन सकते हैं, लेकिन केवल एनालॉग घड़ी। परीक्षा केंद्र के अंदर स्मार्ट और डिजिटल घड़ियों की अनुमति नहीं है।
- अभ्यर्थियों को अन्य दस्तावेजों के साथ अपना नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो भी साथ लाना होगा।
- परीक्षा के दौरान नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को तत्काल अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा तथा उन्हें परीक्षा में बैठने से प्रतिबंधित किया जा सकता है।
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे नीचे बताएं तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसके बिना परीक्षा में एंट्री नहीं दी जाएगी।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in. पर जाएं।
- अब होमपेज पर, CDS II और NDA/ NA एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट कर दें।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।