फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA Exam 2024 tomorrow: Check exam day guidelines for candidates here, read more details

UPSC NDA, CDS Exam 2024: यूपीएससी एनडीए और सीडीएस परीक्षा कल, एग्जाम के दिन इन दिशानिर्देशों का जरूर करें पालन

Sat, 31 Aug 2024 02:51 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 31 Aug 2024 02:51 PM IST
सार

UPSC NDA Exam 2024: यूपीएससी 1 सितंबर यानी कल एनडीए और एनए परीक्षा और सीडीएस II परीक्षा आयोजित करेगा। एनडीए दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जबकि सीडीएस तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। नीचे कुछ सामान्य दिशानिर्देश दिए गए है, जिसका पालन करने पर परीक्षा के दिन उम्मीदवारों की किसी तरह समस्या नहीं आएगी।

विज्ञापन
UPSC NDA Exam 2024 tomorrow: Check exam day guidelines for candidates here, read more details
UPSC NDA, CDS Exam 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

UPSC NDA Exam 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) कल यानी 1 सितंबर, 2024 को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा और संयुक्त रक्षा सेवा (CDS)-II परीक्षा आयोजित करेगा। एनडीए परीक्षा दो पालियों में और सीडीएस परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।  एनडीए और एनए लिखित परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। 

विज्ञापन


उम्मीदवारों से अनुरोध है कि यदि उन्होंने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, तो उसे डाउनलोड कर लें और उसकी एक प्रति प्रिंट कर लें। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 459 पदों को भरना है। 

विज्ञापन

परीक्षा के दिन के लिए दिशानिर्देश
  • कुछ सामान्य दिशानिर्देश हैं जिनका उम्मीदवारों को यूपीएससी एनडीए और सीडीएस परीक्षा- II 2024 के लिए पालन करना चाहिए :
  • केंद्र पर ले जाना होगा। फोटा पहचान प्रमाणा का सूचा म आधार कार्ड/वाटर काड/पन काड/ पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/स्कूल फोटो आईडी/राज्य/केंद्र सरकार द्वारा जारी कोई अन्य फोटो पहचान पत्र शामिल है।
  • अभ्यर्थियों को अपने रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
  • अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट भरने के लिए केवल 'ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन' का उपयोग करना चाहिए। परीक्षा हॉल के अंदर मूल्यवान वस्तुएं और बैग ले जाने की अनुमति नहीं है। 
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, स्मार्ट वॉच या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है।
  • अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर घड़ी पहन सकते हैं, लेकिन केवल एनालॉग घड़ी। परीक्षा केंद्र के अंदर स्मार्ट और डिजिटल घड़ियों की अनुमति नहीं है। 
  • अभ्यर्थियों को अन्य दस्तावेजों के साथ अपना नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो भी साथ लाना होगा। 
  • परीक्षा के दौरान नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को तत्काल अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा तथा उन्हें परीक्षा में बैठने से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे नीचे बताएं तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसके बिना परीक्षा में एंट्री नहीं दी जाएगी। 

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in. पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, CDS II और NDA/ NA एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट कर दें। 
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed