UPSC NDA Exam 2021: इस वर्ष NDA परीक्षा में महिलाओं को शामिल होने की अनुमति मिलेगी या नहीं, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट
केंद्र सरकार ने सर्वोच्च अदालत को यह जानकारी दी है कि सैन्य बलों ने NDA में महिलाओं को शामिल करने का फैसला किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अभी तक सिर्फ पुरुषों को शामिल होने की अनुमति थी।
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट द्वारा 18 अगस्त को NDA में महिलाओं के प्रवेश पर फैसला दिए जाने के लगभग 20 दिनों बाद केंद्र सरकार ने बुधवार (8 सितंबर) को सर्वोच्च अदालत को यह जानकारी दी है कि सैन्य बलों ने नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) में महिलाओं को शामिल करने का फैसला किया है। सरकार द्वारा सर्वोच्च अदालत में यह जानकारी देने के बाद महिलाओं द्वारा वर्षों से NDA में शामिल किए जाने की मांग पूरी होती नजर आ रहा है। गौरतलब है कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अभी तक सिर्फ पुरुष अभ्यर्थियों को ही शामिल होने की अनुमति थी। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा इस परीक्षा को साल में 2 बार आयोजित किया जाता है और NDA & NA (II) 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और इसके लिए तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत इसकी तैयारी के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे NDA & NA (II) Champion Batch- Subscribe Now से जुड़ जाना चाहिए।
महिलाओं को इस वर्ष की NDA परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलेगी या नहीं :
महिलाओं को NDA में शामिल होने की अनुमति मिलने के एक बड़ा प्रश्न यह खड़ा हो रहा है कि इस वर्ष के NDA परीक्षा में महिलाओं को शामिल होने की अनुमति मिलेगी या नहीं। दरअसल इस वर्ष के NDA & NA परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस मुद्दे पर सरकार ने शीर्ष अदालत में कहा है कि वो इस साल की परीक्षाओं में यथास्थिति चाहती है। क्योंकि इसके लिए प्रक्रिया और इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलावों की जरूरत है।
NDA Free Mock Test: Attempt Now
कब होनी है NDA & NA (II) 2021 की परीक्षा :
UPSC द्वारा साल में 2 बार इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है और 2021 के दूसरे चक्र की परीक्षा के लिए UPSC ने 9 जून को अधिसूचना जारी की थी। इस अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा के लिए 29 जून तक आवेदन मांगे गए थे। पहले इस परीक्षा का आयोजन 5 सितंबर को होना था, लेकिन आयोग ने इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। UPSC द्वारा जारी किए गए नए नोटिस के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन अब 14 नवंबर 2021 को किया जाना है।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होकर भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको आज ही सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे NDA & NA (II) लक्ष्य बैच से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको 150 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 120 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को क्रैक करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह, फ्री मॉक टेस्ट सीरीज सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।