फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA Exam 2021: Going to be included in this exam, then know how different this time's exam will be compared to last time-safalta

UPSC NDA Exam 2021: इस परीक्षा में होने जा रहे हैं शामिल, तो जान लीजिए पिछली बार की अपेक्षा कितनी अलग होगी इस बार की परीक्षा

Tue, 14 Sep 2021 02:41 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 14 Sep 2021 02:41 PM IST
सार

UPSC द्वारा NDA & NA परीक्षा साल में 2 बार आयोजित की जाती है। NDA & NA (II) 2021 की परीक्षा 14 नवंबर को आयोजित की जानी है।

विज्ञापन
UPSC NDA Exam 2021: Going to be included in this exam, then know how different this time's exam will be compared to last time-safalta
वायु सेना अकादमी हैदराबाद - फोटो : Air Force

विस्तार

भारतीय सेना में शामिल होने के लिए NDA परीक्षा सभी अभ्यर्थियों की पहली पसंद होती है। गौरतलब है कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हर साल औसतन 400 अभ्यर्थियों का ही चयन होता है। UPSC द्वारा इस परीक्षा का आयोजन साल में 2 बार किया जाता है। साल 2021 के लिए आयोग पहले चक्र की परीक्षा आयोजित कर चुकी है और अभ्यर्थी इस वक्त दूसरे चक्र की परीक्षा में शामिल होने का इंतजार कर रहे है। UPSC द्वारा NDA & NA (II) 2021 की लिखित परीक्षा 14 नंवबर को आयोजित की जानी है। इस परीक्षा के लिए आयोग ने 9 से 29 जून तक आवेदन मांगे थे। अगर आप भी इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी पक्की तैयारी के लिए आपको सफलता द्वारा चलाए जा रहे NDA Champion Batch से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन

कितनी अलग होगी इस बार की परीक्षा :

सुप्रीम कोर्ट द्वारा NDA & NA परीक्षा में महिलाओं को भी शामिल किए जाने की बात करने के बाद 8 सितंबर को सरकार ने भी यह बात कही है कि इस परीक्षा में अब महिलाओं को भी बैठने की अनुमति होगी। इस फैसले के बाद इसमें शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के मन में यह चिंता होने लगी है कि इस परीक्षा में अब क्या क्या बदलाव किया जाएगा। 

विज्ञापन

हालांकि अभ्यर्थियों को इस बारे में ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वो इस साल की परीक्षा में यथास्थिति चाहती है। इसलिए इस बार की परीक्षा पिछली NDA & NA परीक्षाओं की ही तरह हो सकती है और यह संभव है कि अगले साल की NDA & NA परीक्षा में प्रक्रिया और इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

NDA FREE Mock Test- Attempt Here

किस पैटर्न पर होती है परीक्षा : :

NDA & NA के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दो भाग होते हैं : मैथ्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट। यह परीक्षा कुल 900 अंको की होती है। इस परीक्षा के मैथ्स सेक्शन में अभ्यर्थियों से 300 अंक के 120 प्रश्न पूछे जाते हैं और इसे हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलता है। जनरल एबिलिटी सेक्शन में अभ्यर्थियों से 600 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और इसे हल करने के लिए भी ढाई घंटे का समय मिलता है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपको आज ही सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे NDA & NA (II) लक्ष्य बैच से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको 150 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 120 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को क्रैक करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह और फ्री मॉक टेस्ट सीरीज जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed