UPSC NDA 2022: यूपीएससी एनडीए-एनए परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें
UPSC NDA 2022: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में एनडीए / एनए-I 2022 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा कुल 900 अंकों के लिए होगी और इस बार इसमें नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC NDA 2022: देशभर में सरकारी नौकरी कौन ही नहीं करना चाहता। अगर यह सरकारी नौकरी भारतीय सेना से जुड़ी हो तो युवाओं का उत्साह कहीं अधिक बढ़ जाता है। उम्मीदवारों के लिए ऐसा ही एक सुनहरा अवसर सामने आया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में एनडीए / एनए-I 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 400 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आज 1 जनवरी, 2022 को इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख है। इसलिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।
400 पदों पर होगी भर्तियां
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी या एनडीए / एनए-I 2022 परीक्षा के माध्यम से कुल 400 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इसके लिए आयोग की ओर से लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना, नौसेना में नियुक्ति दी जाएगी। आवेदन करने के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क भी जमा करने होंगे। महिला, एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है।
परीक्षा का पैटर्न
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में एनडीए / एनए-I 2022 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा कुल 900 अंकों के लिए होगी और इस बार इसमें नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को एसएसबी यानी इंटेलिजेंस एंड पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
भर्ती का विवरण
1. सेना के लिए पदों की संख्या- 208 (महिलाओं के लिए 10 पद)
2. नौसेना के लिए पदों की संख्या- 42 (महिलाओं के लिए 3 पद)
3. वायुसेना के लिए पदों की संख्या- 120 (महिलाओं के लिए 6 पद)
4. नेवल अकादमी के लिए पदों की संख्या- 30 (केवल पुरुषों के लिए)
यूपीएससी एनडीए 1 परीक्षा 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
1. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 22 दिसंबर, 2022
2. ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 11 जनवरी, 2022
3. एनडीए 2 आवेदन फॉर्म 2021 निकासी की तारीख - 18 जनवरी से 24 जनवरी, 2022
4. यूपीएससी एनडीए / एनए (1) 2021 परीक्षा तिथि - 10 अप्रैल, 2022
कैसे करें अपना आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे UPSC NDA/NA-I 2022 रेजिस्ट्रेशन से जुडे़ लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप ओक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
5. अब अपने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. अब मांगी जा रही सभी जानकारी को दर्ज करें।
7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
8. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।