UPSC Mains 2021: कल होगी सामान्य अध्ययन पेपर - 1 और 2 की परीक्षा, जानिए इससे जुड़ीं कुछ जरूरी बातें
UPSC Mains 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने पहले दिन सिविल सेवा परीक्षा के निबंध विषय की परीक्षा आयोजित की। यह परीक्षा कुल 250 अंकों के लिए ली गई। परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक आयोजित की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा को टालने की मांग करने की याचिका को खारिज करने के बाद आज संघ लोक सेवा आयोग ने परीक्षाओं की शुरुआत कर दी है। इससे पहले आयोग ने देशभर में जारी कोरोना संक्रमण के मामलों की समीक्षा करते हुए यह बात साफ कर दी थी कि परीक्षा अपने तय शेड्यूल के हिसाब से ही शुरू की जाएगी। परीक्षा की तारीखें 7, 8, 9, 15 और 16 जनवरी 2022 को है।
पहले दिन हुई निबंध की परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग ने पहले दिन सिविल सेवा परीक्षा के निबंध विषय की परीक्षा आयोजित की। यह परीक्षा कुल 250 अंकों के लिए ली गई। परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक आयोजित की गई। कुछ छात्रों को पेपर आसान लगा तो कई छात्रों ने इसे थोड़ा मुश्किल भी माना।
कल होगी सामान्य अध्ययन पेपर- 1 और पेपर- 2 की परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से कल सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन पेपर- 1 और पेपर- 2 की परीक्षा ली जाएगी। सामान्य अध्ययन पेपर- 1 पहली पाली में आयोजित होगी। इसमे भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व और समाज का इतिहास और भूगोल से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, पेपर- 2 दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी। इसमे शासन, संविधान, राजनीति, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा के लिए कुछ जरूरी टिप्स
सामान्य अध्ययन पेपर- 1 और 2 दोनों ही विषय महत्वपूर्ण हैं। इन दोनों के अंक मेरिट सूची में जोड़े जाएंगे। इसलिए परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अंतिम समय में सभी प्रमुख बिंदुओं को एक बार फिर से पढ़ लें। ये विषय बहुत ही ज्यादा लंबे हैं, इसलिए इनके सबसे महत्वपूर्ण बिंदुओं और जिनकी पढ़ाई न हो पाई हो उन पर एक बार फिर से नजर दौड़ा लें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा में सभी प्रश्नों को हल करने की कोशिश करें। इन विषयों के अंक अंतिम चयन के समय जोड़े जाएंगे। सबसे जरूरी बात यह भी है कि उम्मीदवार परीक्षा से पहले कुछ अच्छा खाएं और बेहतर नींद लें।
1. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र ले जाना न भूलें, बिना इसके प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
2. प्रवेश पत्र पर दिए गए समय के अनुसार केंद्र पर पहुंच जाएं।
3. अपने साथ एक वैद्य पहचान पत्र लेकर पहुंचे।
4. परीक्षा के दौरान सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
5. मास्क लगाकर रखें, सैनिटाइजर का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।