UPSC LDCE Admit Card: यूपीएससी एलडीसीई परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी; इस दिन होगा एग्जाम, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC LDCE Admit Card Out: यूपीएससी ने कंबाइंड सेक्शन ऑफिसर (ग्रेड-बी) एलडीसीई 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 11 और 12 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभ्यर्थियों को 12 जनवरी 2025 से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है। यह परीक्षा 11 और 12 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।
जानें क्यों आयोजित होती है ये परीक्षा
यह यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली एक विशेष भर्ती परीक्षा है। इसका उद्देश्य सरकारी विभागों और संगठनों में कार्यरत कर्मचारियों को पदोन्नति देकर सेक्शन ऑफिसर (Grade-B) पद पर नियुक्त करना है। यह परीक्षा केवल संबंधित विभागों के कर्मचारियों के लिए आयोजित होती है, जिनके पास न्यूनतम सेवा अनुभव और निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होती है। परीक्षा में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हो सकते हैं। परीक्षा का सिलेबस सरकारी नीतियों, कार्यालय प्रक्रियाओं और विभागीय नियमों पर आधारित होता है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को UPSC की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा और आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को समय पर पहुंचना चाहिए और केवल पारदर्शी पानी की बोतल जैसी अनुमत वस्तुएं ही साथ ले जानी चाहिए।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘What’s New’ सेक्शन में ‘Combined Section Officer (Grade-B) LDCE, 2024 - e-admit card’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट आउट लें।