UPSC IFS Mains: यूपीएससी ने जारी किए आईएफएस मेन्स 2022 के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC IFS Mains Exam 2022: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से भारतीय वन सेवा भर्ती मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC IFS Mains Exam 2022: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से भारतीय वन सेवा भर्ती मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य उम्मीदवार अपने संबंधित हॉल टिकट को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
UPSC IFS मुख्य परीक्षा 2022 का विवरण
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 20 नवंबर से 27 नवंबर, 2022 तक आईएफएस मेन्स परीक्षा 2022 आयोजित की जाएगी। भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा दो पारियों में होगी। परीक्षा की पहली पारी जो सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा भोपाल, दिसपुर, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, कोलकाता, हैदराबाद, नागपुर, पोर्ट ब्लेयर और शिमला जैसे शहरों में आयोजित की जाएगी।
UPSC IFS Mains Admit Card 2022: डाउनलोड करने के चरण
संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया का अनुसरण करना चाहिए।
-
सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं। -
'विभिन्न परीक्षाओं के लिए ई-प्रवेश पत्र' पढ़ने वाले विकल्प पर क्लिक करें। -
फिर, परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें। -
आपको एक नए लॉग इन पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा। -
अपने वैध लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और 'सबमिट' बटन दबाएं। -
हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसमें विवरण की जांच करें और इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्राप्त करें। -
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने का सीधा लिंक वेबसाइट upsconline.nic.in पर उपलब्ध है।