फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   upsc ifs main exam 2021 date detailed application form daf released on upsc.gov.in main exam on feb 27

UPSC IFS Main Exam 2021: यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा फरवरी में होगी, विस्तृत आवेदन फॉर्म भी हुआ जारी

Thu, 16 Dec 2021 01:03 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 16 Dec 2021 01:03 PM IST
सार

UPSC IFS Main Exam 2021 date released: यूपीएससी ने IFS मुख्य परीक्षा 2021 की तिथियां जारी कर दी हैं। साथ ही प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों के लिए विस्तृत आवेदन पत्र भी जारी कर दिया गया हैI

विज्ञापन
upsc ifs main exam 2021 date detailed application form daf released on upsc.gov.in main exam on feb 27
यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC IFS मुख्य परीक्षा 2021 की तिथियां जारी कर दी हैं। साथ ही प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों के लिए विस्तृत आवेदन पत्र भी जारी कर दिया गया हैI विस्तृत आवेदन पत्र यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। फॉर्म सभी सफल उम्मीदवारों द्वारा 15 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2021 तक भरा जा सकता है। भारतीय वन सेवा परीक्षा 2021 की योजना में मुख्य परीक्षा 27 फरवरी, 2022 से होगी। 

विज्ञापन

भोपाल, चेन्नई, दिल्ली समेत इन शहरों में होगी परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार यूपीएससी की ओर से भारतीय वन सेवा परीक्षा भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, दिसपुर (गुवाहाटी), हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, नागपुर, पोर्ट ब्लेयर और शिमला आदि शहरों में आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

इन वर्गों के उम्मीदवारों को मिलेगी आवेदन शुल्क से छूट

यूपीएससी की भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को केवल 200/ - रुपये का शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद, या एसबीआई की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/ मास्टर/ रुपे क्रेडिट/ डेबिट कार्ड का उपयोग करके जमा किया जा सकता है। हालांकि, महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। 

अगर, ऐसा हुआ तो यूपीएससी परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे

संघ लोक सेवा आयोग ने उन सभी उम्मीदवारों, जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है और मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए पात्र हैं, को निर्देशित करते हुए कहा है मुख्य परीक्षा के लिए अपने डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अपेक्षित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता उत्तीर्ण करने के प्रमाणिक दस्तावेज भी अपलोड करें, ऐसा न करने पर ऐसे उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया और उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed