UPSC IES, ISS Exam Result 2021: परिणाम जारी, अभ्यर्थी ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं अपना रिजल्ट
UPSC IES, ISS exam result 2021: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी आईईएस/आईएसएस लिखित परीक्षा का परिणाम 2021 जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा 16 और 17 जुलाई, 2021 को आयोजित की गई थी। यूपीएससी आईईएस लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार होंगे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा / भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इस परीक्षा में कुल 56 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया है, जिनमें से 32 अभ्यर्थियों ने भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा और 24 भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है। अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण के समय उम्र, शैक्षणिक योग्यता, समुदाय, शारीरिक अक्षमता (जहां लागू हो) आदि से संबंधित अपने दावों के समर्थन में मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
अभ्यर्थियों को 28 सितंबर तक भरना होगा डीएएफ फॉर्म
गौरतलब है कि साक्षात्कार का कार्यक्रम नियत समय में आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। हालांकि, साक्षात्कार की सही तारीख की सूचना उम्मीदवारों को ई-समन पत्र के माध्यम से दी जाएगी। ध्यान रहे परीक्षा पास करने वाले योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण के लिए विस्तृत आवेदन पत्र (डीएएफ) भरना होगा, जो कि upsconline.nic.in पर 15 सितंबर से 28 सितंबर 2021 शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध कराया जाएगा। डीएएफ भरने और उसे आयोग को ऑनलाइन जमा करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
आईईएस, आईएसएस परिणाम 2021 डाउनलोड करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, व्हाट्स न्यू सेक्शन के तहत “लिखित परिणाम (नाम के साथ): भारतीय आर्थिक सेवा - भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा, 2021” पर क्लिक करें।
- परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट ले लें।
- यहां रिजल्ट डाउनलोड करने की सीधी लिंक दी गई है।
बता दें कि यूपीएससी आईईएस/ आईएसएस परीक्षा 16, 17 और 18 जुलाई को दो सत्रों में: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की गई थी।