{"_id":"698d76c074b59e5f22057f95","slug":"upsc-ies-iss-exam-2026-registration-begins-44-vacancies-announced-2026-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC IES\/ISS Exam 2026: यूपीएससी आईईएस और आईएसएस के लिए आवेदन शुरू; जानें कितने पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSC IES/ISS Exam 2026: यूपीएससी आईईएस और आईएसएस के लिए आवेदन शुरू; जानें कितने पदों पर होगी भर्ती
Thu, 12 Feb 2026 12:14 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:14 PM IST
सार
UPSC IES/ISS Exam 2026 Notification: संघ लोक सेवा आयोग ने आईईएस/आईएसएस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 44 रिक्त पदों भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC
- फोटो : ANI
विस्तार
UPSC IES/ISS Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय आर्थिक सेवा (IES)/ भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में कुल 44 रिक्त पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान एक यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) जनरेट होता है, जो आयोग की सभी परीक्षाओं में मान्य होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मार्च 2026 है।
विज्ञापन
क्या है आवेदन की शर्तें?
- भारतीय आर्थिक सेवा (IES): उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र, अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र, व्यावसायिक अर्थशास्त्र या अर्थमिति में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय भारत या केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित विदेशी विश्वविद्यालय से होना चाहिए।
- भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS): उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सांख्यिकी, गणितीय सांख्यिकी या अनुप्रयुक्त सांख्यिकी में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त होना चाहिए।
- उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2026 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। अर्थात, जन्म 2 अगस्त 1996 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
UPSC IES/ISS 2026: चयन प्रक्रिया
| भाग | परीक्षा का प्रकार | अधिकतम अंक | विवरण |
|---|---|---|---|
| भाग I | लिखित परीक्षा | 1000 | सभी विषयों के प्रश्न पत्र पारंपरिक (निबंध) प्रकार के होंगे, केवल सांख्यिकी पेपर I और II वस्तुनिष्ठ होंगे। |
| भाग II | मौखिक साक्षात्कार | 200 | आयोग द्वारा बुलाए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू। |
UPSC IES/ISS 2026 Registration: आवेदन शुल्क
सामान्य और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए 200 रुपये शुल्क जमा करना होगा। महिला उम्मीदवार, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और मानक विकलांगता वाले (PWD) उम्मीदवारों को शुल्क से पूरी छूट दी गई है। भुगतान बैंक की नेट बैंकिंग, वीजा/मास्टर/रुपे कार्ड, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।
कैसे करें आवेदन?
- UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर UPSC IES/ISS परीक्षा 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- पंजीकरण के बाद आवेदन पत्र भरकर और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- भविष्य में जरूरत पड़ने पर, इसकी हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।