फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sarkari Result UPSC IES and ISS Result 2019 Declared, Check at upsc.gov.in

UPSC 2019: आईईएस और आईएसएस परीक्षा परिणाम जारी, इस दिन से भरे जाएंगे डीएएफ फॉर्म

Sun, 06 Oct 2019 04:43 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sun, 06 Oct 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Result UPSC IES and ISS Result 2019 Declared, Check at upsc.gov.in
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आईईएस और आईएसएस परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपने परीक्षा परिणाम को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से देख सकते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि आईईएस और आईएसएस परीक्षा 28 जुन, 2019 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। यह भर्ती परीक्षा कुल 65 पदों के लिए की जा रही है। जिसमें इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस के 33 और इंडियन इकोनोमिक सर्विस के 32 पद शामिल हैं। 
विज्ञापन


लिखित परीक्षा में कुल 154 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को अगले राउंड यानी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। आवेदकों को साक्षात्कार और पर्सनालिटी टेस्ट में उपस्थित होने के लिए डिटेल्ड फॉर्म (डीएएफ) भरना होगा। इनके लिए ऑनलाइन लिंक 17 अक्तूबर, 2019 से ऑफिशियल वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया जाएगा और 31 अक्तूबर, 2019 शाम 6:00 बजे तक यह आवेदन लिंक बंद कर  दिए जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईईएस और आईएसएस परीक्षा के परिणाम ऐसे करें डाउनलोड-

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होम पेज पर दिए गए आईईएस और आईएसएस परीक्षा परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, उसमें दी गर्ई पीडीएफ पर क्लिक करें।
चरण 4 : उम्मीदवारों का परीक्षा परिणाम एक पीडीएफ प्रारूप में होगा, उसे डाउनलोड करें।
चरण 5 : एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed