UPSC 2019: आईईएस और आईएसएस परीक्षा परिणाम जारी, जेएनयू के छात्रों ने 18 सीटें की अपने नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UPSC IES / ISS Final Result 2019 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) और भारतीय सांख्यिकीय सेवा (आईएसएस) परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपने UPSC परीक्षा परिणाम को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से देख सकते हैं। परीक्षा में जेएनयू के छात्रों ने 18 सीटें हासिल की हैं।
आपकाे बता दें कि आईईएस और आईएसएस परीक्षा 28 जून से 30 जून, 2019 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। यह भर्ती परीक्षा कुल 65 पदों के लिए की गई है। जिसमें इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस के 32 और इंडियन इकोनोमिक सर्विस के 33 पद शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC : संघ लोक सेवा आयोग आईईएस और आईएसएस परीक्षा के परिणाम ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2 : होम पेज पर दिए गए फाइनल रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब एक नया पेज खुलकर आएगा, उसमें परीक्षा अंतिम परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : अब फिर से एक बार नई स्क्रीन पर आईईएस और आईएसएस परीक्षा के सामने दी गई पीडीएफ पर क्लिक करें।
चरण 5 : उम्मीदवारों का परीक्षा परिणाम एक पीडीएफ प्रारूप में होगा, उसे डाउनलोड करें।
चरण 6 : एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
इस खबर काे अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : स्नातक हैं तो जल्द करें आवेदन, लोक सभा सचिवालय में सहायक के पद खाली
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।